---Advertisement---

The Great Indian Kapil Show: शोएब से तलाक के बाद सानिया मिर्जा ढूंढ रही है ‘लव ऑफ लाइफ’! इन स्पोर्ट्सवुमेन और कपिल के सामने कहीं ये बात

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा के साथ मैरी कॉम, सानिया मिर्जा साइना नेहवाल मचाने आ रही है धमाल, सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो हुआ वायरल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 5, 2024 3:48 अपराह्न

The Great Indian Kapil Show
Follow Us
---Advertisement---

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में एक बार फिर मस्ती का तड़का लगने वाला है और इसमें स्पोर्ट्स वूमेन खास भूमिका निभाती हुई नजर आएगी। सोशल मीडिया पर प्रोमो वीडियो शेयर कर नेटफ्लिक्स ने लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। ऐसे में प्रोमो को देख आपको सारी कहानी समझ में आ जाएगी कि क्यों होने वाला है यह एपिसोड खास। नजर आने वाली है स्पोर्टवुमन और कपिल शर्मा के शो में होने वाला है धमाल।

क्या है इस प्रोमो वीडियो में खास

वीडियो को शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स में कैप्शन में लिखा, “इस हफ्ते लाफ्टर के साथ कर लो गेम मोड ऑन क्योंकि इंडिया की इंक्रेडिबल स्पोर्ट्स वूमेन आ रही है मिलो द ग्रेट इंडियन कपिल शो। इस शनिवार रात 8:00 बजे। जी हां, दरअसल इस शो में सानिया मिर्जा, साइना नेहवाल, मैरी कॉम के साथ सिफ्ट कौर सम्रा दिखाई देने वाली है। इस दौरान जबरदस्त मस्ती का तड़का लगने वाला है। कपिल शर्मा खूब मस्ती करते हुए नजर आते हैं और यहां सानिया मिर्जा और साइना नेहवाल लाइमलाइट बटोरने में कामयाब होती है। सानिया मिर्जा जहां बहू बनकर सास बने कपिल शर्मा के साथ मस्ती करती है। वहीं लोगों की निगाह है प्रोमो के अंत पर अटक जाती है जहां सानिया अपने लव इंटरेस्ट को लेकर बात करती हुई नजर आती है।

लव इंटरेस्ट ढूंढ रही सानिया मिर्जा

कपिल शर्मा ने जब सानिया मिर्जा से कहा कि शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह सानिया मिर्जा के बायोपिक में लव इंटरेस्ट बनना चाहते हैं तो सानिया कहती है पहले मैं अपनी लव इंटरेस्ट तो ढूंढ लूं वही ढूंढ रही हूं। ऐसे में लोगों का कहना है कि क्या सानिया मिर्जा एक बार फिर रिलेशनशिप में आएगी या फिर वह किसी के साथ शादी के बंधन में बनने वाली है। बता दें कि शोएब मलिक के साथ तलाक के बाद सानिया लगातार चर्चा में है। वह फिलहाल अपने बेटे के साथ जिंदगी को एंजॉय कर रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026