---Advertisement---

The Great Indian Kapil Show: आलिया के सामने कपिल ने Karan Johar से कहीं ये बात, फिल्म मेकर बोले- ‘उसके लिए जिगरा होना…’

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा के शो में लगने वाला है मस्ती का तड़का, करण जौहर से काम मांगते नजर आए कॉमेडियन तो जवाब में फिल्म मेकर ने कुछ ऐसा कहा जो है चर्चा में। आइए देखते हैं प्रोमो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 19, 2024 3:49 अपराह्न

The Great Indian Kapil Show
Follow Us
---Advertisement---

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का नेटफ्लिक्स शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो‘ (The Great Indian Kapil Show) लगातार चर्चा में है। यह सच है कि इस शो के फर्स्ट सीजन को लोगों ने खूब पसंद किया था यही वजह है कि मेकर्स सीजन 2 को लेकर भी आ चुके हैं। ऐसे में शनिवार को फनीवार बनाने के लिए आ रहे हैं ‘जिगरा’ फिल्म के निर्देशक और निर्माता के साथ स्टार कास्ट कपिल के शो में। ऐसे में प्रोमो वीडियो को किया गया है जारी जिसमें कपिल शर्मा और करण जौहर की मस्ती देखने लायक है।

The Great Indian Kapil Show का प्रोमो

इस प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा, “शनिवार नहीं है फार क्योंकि डबल मस्ती लेकर आ रहे हैं जिगरा के स्टार्स, द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 के पहले एपिसोड को देखने के लिए इस फनीवार रात 8:00 बजे नेटफ्लिक्स पर।”

The Great Indian Kapil Show में करण जौहर और कपिल शर्मा का स्वैग

प्रोमो वीडियो में करण जौहर से कपिल शर्मा कहते हैं कि करण जौहर सर आप तो मेरे शो में आ गए लेकिन मैं आपकी फिल्म में कब आ रहा हूं। ऐसे में आलिया भट्ट मुस्कुराती नजर आती है और इस पर फिल्म मेकर जवाब देते हैं कि उसके लिए जिगरा चाहिए जिगरा। इस पर कपिल शर्मा कहते हैं कि तो क्या मैं अपना शर्ट खोलकर छाती दिखा दू जिगरा दिखाने के लिए। इस पर करण जौहर कहते हैं प्लीज मेरे पास इतना जिगरा नहीं है आपको शर्टलेस देखने का।

‘जिगरा’ को लेकर The Great Indian Kapil Show में मस्ती

फिल्म के निर्देशक वसन बाला भी चुटकी लेने में पीछे नहीं रहते हैं और वह कपिल शर्मा से यह कहते हैं कि अगर आपके पास ‘जिगरा’ है तो आप आलिया भट्ट से राखी बंधवा लो। इस पर कपिल कहते हैं मेरे पास इतना ‘जिगरा’ नहीं है।वहीं वेदांग रैना इस पर जवाब देते हैं कि मेरे पास जिगरा है तभी मैं ‘जिगरा’ हूं। जिगरा स्टार कास्ट और कपिल शर्मा की मस्ती एक्साइटिंग होने वाला है और यह प्रोमो वीडियो देखने के बाद इतना तय है कि एपिसोड में जमकर मस्ती का तड़का लगेगा। दरअसल इस शो में आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा को प्रमोट करने के लिए ये स्टार्स पहुंचे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026