---Advertisement---

The Great Indian Kapil Show: कपिल संग मस्ती का तड़का लगाने पहुंचे रणबीर और फैमिली, देख फैन बोले- ‘आलिया और राहा कहां है’

The Great Indian Kapil Show: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा बहुत जल्द अपने शो द’ ग्रेट इंडियन कपिल शो‘ को लेकर आ रहे हैं और एक से बढ़कर एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वहीं नेटफ्लिक्स भी फैंस की बेताबी बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। ऐसे में कपिल शर्मा के ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 28, 2024 5:41 अपराह्न

The Great Indian Kapil Show
Follow Us
---Advertisement---

The Great Indian Kapil Show: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा बहुत जल्द अपने शो द’ ग्रेट इंडियन कपिल शो‘ को लेकर आ रहे हैं और एक से बढ़कर एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वहीं नेटफ्लिक्स भी फैंस की बेताबी बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। ऐसे में कपिल शर्मा के शो से एक और प्रोमो वीडियो जारी किया गया जिसमें बॉलीवुड के चहेते स्टार रणबीर कपूर अपनी मां और बहन के साथ दिखाई देने वाले हैं। प्रोमो वाकई काफी मजेदार है जिसमें कपिल और रणबीर की जुगलबंदी देखने लायक है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। आइए देखते हैं यह प्रोमो।

चार चांद लगाएंगे कपूर फैमिली

प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा, “कपूर के साथ बने रहना क्योंकि ये लगाएंगे द ग्रेट इंडियन कपिल शो में चार चांद। देखो द ग्रेट इंडियन कपिल शो 30 मार्च शनिवार से रात 8:00 बजे केवल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।” इस वीडियो में कपिल ब्लैक कुर्ता पजामा में नजर आ रहे हैं वहीं नीतू कपूर ब्लू को ऑर्ड सेट में दिखाई दे रही हैं। रिद्धिमा कपूर ब्लैक पैंट के साथ पिंक सेटिन टॉप में नजर आ रही है तो रणबीर कपूर रेड कुर्ते को व्हाइट पजामे के साथ पेयर करते हुए दिखे।

प्रोमो में क्या है खास

कपिल इस दौरान कहते हैं आपके लिए एक जानकारी है एक हैंडसम मैन, जबरदस्त कॉमिक जीनियस और सुपर एक्टर नेटफ्लिक्स पर आ रहे हैं। ऐसे में रणबीर कपूर उन्हें बीच में टोकते हैं और कहते हैं आप इतना झूठ क्यों बोल रहे हैं। इस पर कपिल कहते हैं मैं आपके बारे में बोल रहा था पाजी। इस पर रणबीर ने कहा, “हां बोलो बोलो।” फिर कपिल शर्मा कहते हैं कि मैं नीतू कपूर रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर के साथ कपिल कपूर नेटफ्लिक्स पर आ रहे हैं।

लोग कर रहे जमकर पसंद

इसके बाद चारों की जुगलबंदी देखने को मिलती है। फिर रिद्धिमा कहती है तो फिर शो शुरू करें। ऐसे में इस प्रोमो को देखने के बाद की के एक्साइटमेंट अलग लेवल पर आ गई है। वीडियो को अब तक 22000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और लोग पूछ रहे हैं कि आलिया और राहा कहां है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026