---Advertisement---

The Great Indian Kapil Show Season 2: फेवरेट परिवार के साथ गुदगुदाने आ रहे कपिल! प्रोमो देख लोग बोले- ‘सुमोना और भारती की…’

The Great Indian Kapil Show Season 2: द ग्रेट इंडियन कपिल शो का प्रोमो देखने के बाद खुशी से उछल पड़े फैंस, एक बार फिर लगने वाला है जबरदस्त तड़का, आइए देखते हैं क्या है इसमें खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 21, 2024 5:16 अपराह्न

The Great Indian Kapil Show Season 2
Follow Us
---Advertisement---

The Great Indian Kapil Show Season 2: नेटफ्लिक्स पर कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो‘ को लोगों ने किस कदर प्यार दिया इसमें कोई दो राय नहीं है। फैंस शो को खूब स्ट्रीम करने लगे यही वजह है कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ ऑफ एयर होने के बाद मेकर्स ने तुरंत इसके दूसरे सीज़न की अनाउंसमेंट कर दी थी और ऐसे में मजेदार प्रोमो वीडियो जारी किया गया है। इसके साथ कपिल शर्मा एक बार फिर अपनी टीम के साथ नेटफ्लिक्स पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। इस प्रोमो को देख लोगों की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है और ऐसे में एक बार फिर कपिल शर्मा फैंस को लुभाने के लिए आ रहे हैं।

कपिल और गैंग आ रहे हैं डबल फन और हंसी के साथ

इस वीडियो को शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा, “अब शनिवार होगा फनिवार क्योंकि कपिल और गैंग आ रहे हैं डबल फन और हंसी। इस बार सीजन 2 बहुत जल्द।” इस वीडियो में अर्चना पूरन सिंह यह कहती हुई नजर आ रही है कि आप सबके लिए एक खुशखबरी है। जल्द आ रहा है आपका अपना द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2। इस वीडियो में सभी स्टार कास्ट द ग्रेट इंडियन कपिल शो का बोर्ड लिए नजर आ रहे हैं

लोगों को गुदगुदाने में कामयाब हुई टीम

इस दौरान कपिल का अंदाज देखने लायक है प्रोमो वीडियो में भी टीम लोगों को गुदगुदाने में कामयाब रही। इस वीडियो में टीम यह कहती हुई नजर आती है कि अब हर शनिवार होगा फनीवार विद योर फेवरेट परिवार। कुछ ही सेकंड के इस प्रोमो को 37000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

लोगों ने कहीं ये बात

एक बार फिर द ग्रेट इंडियन कपल शो के सीजन 2 में सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा, अर्चना पूरन सिंह और राजीव ठाकुर नजर आने वाले हैं जिसकी झलक प्रोमो वीडियो में नजर आई है। वहीं प्रोमो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा हमें भारती और सुमोना की इस शो में जरूरत है फिर कास्ट कंप्लीट हो जाएगा। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि शो कब शुरू होने वाला है लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि यह सितंबर में शुरू हो सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 15, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 15, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 15, 2026

Jailer 2 Movie Review:

अक्टूबर 15, 2026

Viral Video

अक्टूबर 14, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026