---Advertisement---

The Great Indian Kapil Show को मिल रहे प्यार को देख सातवें आसमान पर पहुंचे कपिल शर्मा! मजेदार वीडियो हुआ वायरल

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा ने खास अंदाज में लोगों को कहा धन्यवाद, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 12, 2024 2:04 अपराह्न

The Great Indian Kapil Show
Follow Us
---Advertisement---

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो‘ नेटफ्लिक्स पर लगातार ट्रेंड में है लेकिन क्या आपको पता है कि न सिर्फ नेटफ्लिक्स बल्कि यह ग्लोबली भी ट्रेंडिंग लिस्ट में है। ऐसे में दर्शकों के बीच अलग अंदाज में पार्टी करते हुए कपिल शर्मा नजर आए। सोशल मीडिया पर उन्होंने खुद इस वीडियो को शेयर किया है और लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए नजर आए जिन्होंने इस शो को प्यार दिया है। वीडियो वाकई काफी मजेदार है और फैंस को जबरदस्त तोहफा मिला है। आइए देखते हैं आखिर क्यों चर्चा में है यह वीडियो और कैसे है यह खास।

कपिल शर्मा के वीडियो पर फैंस लुटा रहे प्यार

कपिल शर्मा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “जब आप ग्लोबल ट्रेंड कर रहे हो पार्टी तो बनती है आभार धन्यवाद द ग्रेट इंडियन कपिल शो।” इस वीडियो को 61000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं तो कमेंट में लोग कपिल शर्मा की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “कौन-कौन मानता है कि अगर सर सिंगिंग स्टार्ट कर दे तो सभी सिंगर की छुट्टी कर दे।” एक यूजर ने लिखा हुआ वॉव तो दूसरे ने कहा पाजी आप तो हमेशा छा जाते हैं कपिल शर्मा मल्टी टैलेंटेड।

अपने अंदाज से छा गए कपिल शर्मा

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि ब्लैक टी-शर्ट और पैंट के साथ ग्रीन जैकेट को स्टाइल करते हुए कपिल शर्मा दिखे हैं। वह माइक लेकर दर्शकों और मेहमानों के बीच पहुंच जाते हैं और फिर गाना गुनगुनाते रहते हैं ‘गुलाबी आंखें जो तेरी देखी।’ इस दौरान वह फूल टू पार्टी मोड में है और वह अपने गाने से लोगों को इंप्रेस कर रहे हैं। वहीं दर्शक भी खूब एंजॉय करते हुए दिखे। लोगों की निगाहें स्टेज पर सुनील ग्रोवर और कृष्णा अभिषेक पर अटक गई जो थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट में तारीफ करते हुए नजर आए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026