---Advertisement---

The Kapil Sharma Show: जानिए किस पर गई है आलिया और रणबीर की बेटी राहा, शो में हो गया बड़ा खुलासा

The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा शो पर इस बार रणबीर कपूर 'तू झूठी मैं मक्कार' टीम के साथ नजर आएंगे। इस दौरान वह शो में खुलासा करेंगे कि आखिर रणबीर और आलिया की बेटी राहा कपूर किस पर गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 3, 2023 5:14 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

The Kapil Sharma Show: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी फिलहाल लाइमलाइट से दूर है लेकिन हर कोई यह जानने के लिए बेताब है कि आखिर वह किस पर गई है। अब एक्टर ने इस बात का खुलासा कपिल शर्मा शो पर करते नजर आए। जी हां, आगामी एपिसोड में रणबीर कपूर ‘तू झूठी मैं मक्कार’ टीम के साथ शो में नजर आएंगे। इस दौरान कपिल टीम के साथ खूब मस्ती करेंगे। शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें रणबीर अपनी बेटी राहा कपूर के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर इस बारे में क्या बोल गए रणबीर।

रणबीर ने दिया मजेदार जवाब

वायरल हो रहे प्रोमो में आप देख सकते हैं कि कपिल रणबीर से पूछते हैं कि क्या आपकी फैमली या फिर पड़ोस में कोई ऐसा पूछता है कि आपकी बेबी किस पर गई है? आलिया पर या रणबीर पर? यह सवाल सुनकर रणबीर मजेदार जवाब देते हैं। वह कहते हैं कि “हम खुद अब तक कनफ्यूज हैं क्योंकि कभी उसका चेहरा मेरे जैसा दिखता है तो कभी आलिया जैसा दिखता है। पर अच्छी बात यह है कि उसका चेहरा हम दोनों के जैसे ही दिखता है।” रणबीर के इस जवाब को सुनकर वहां मौजूद लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं।

Also Read: बिग बॉस की ट्रॉफी को जितने के बाद MC Stan की फीस में हुआ इजाफा, 1 रील बनाने की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

इस दिन आ रही है ‘तू झूठी मैं मक्कार’

बता दें कि लव रंजन द्वारा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ 8 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, फिल्म रिलीज होने से पहले इसे प्रोमोट करने के लिए रणबीर कपिल शो में नजर आए। इस फिल्म में रणबीर कपूर के ओपोजिट श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। कपिल के शो पर रणबीर ने यह भी कहा कि “मुझे डर है कि एनिमल के लिए जो मैं दाढ़ी बढ़ा रहा हूं उसे देखकर राहा डर ना जाए।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026