---Advertisement---

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 7: क्या ‘द केरल स्टोरी 2’ का चैप्टर क्लोज? होली की खुमारी उतरते ही कमाई भी गिरी

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 7: 'द केरल स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बहुत बुरी तरह से गिर गया है। रिलीज के एक हफ्ते में ही फिल्म की कमाई में भारी गरिवाट आ गई हैं। यहां जानें फिल्म के गिरते कलेक्शन के कारण।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 6, 2026 11:50 पूर्वाह्न

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 7
Follow Us
---Advertisement---

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 7: ‘द केरल स्टोरी’ के सुपरहिट होने के बाद इसके सीक्वल के तौर पर 27 फरवरी 2026 को ‘द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड’ को रिलीज किया गया था। इस फिल्म को लेकर काफी विवाद चल रहा था। जिसके कारण मूवी काफी चर्चा में रही है। लव जिहाद पर बनी इस मूवी का 7 दिनों के अंदर ही दम निकलता हुआ दिख रहा है। हालत ये है कि, बजट निकालना भी मेकर्स के लिए चुनौती बन गया है।  होली के बाद केरल स्टोरी 2 के कलेक्शन में काफी गिरावट आयी है।  रिलीज के सातवें दिन कमाई काफी गिर गई है।

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 7 कितना  हुआ?

‘द केरल स्टोरी 2’  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब तक टोटल 22.34 करोड़ हो चुका है। लगभग 30 करोड़ के बजट से बनी इस फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन 2.19 करोड़ रुपए कमाए हैं। बुधवार को ये कमाई 3.5 करोड़ रुपए थी।

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 7
Picture Credit: Google

इस बॉलीवुड फिल्म का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है। 27 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म को एक हफ्ता हो चुका है। लेकिन  ये साल 2023 में 300 करोड़ कमाने वाली केरल स्टोरी के कलेक्शन को छू भी नहीं सकी है।बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘द केरल स्टोरी 2’  के लगातार गिरते बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के कारण

‘द केरल स्टोरी 2’ की कहानी तीन लड़कियों की है जो कि, लव जिहाद में फंस जाती हैं। इसके बाद उनकी जिदंगी नर्क हो जाती है। मूवी में लीड रोल में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा है।मूवी के लगाकार गिरते कलेक्शन के कई सारे कारण हैं। फिल्म कानूनी विवाद में फंस गई थी। जिसके कारण इसकी शुरुआत काफी ठंडी हुई। मूवी ने ऑपनिंग डे पर सिर्फ 75 लाख का कलेक्शन किया। कुछ लोगों का मानना है कि, कहानी में कुछ नया नहीं है, रिपीट फेक्टर काफी भारी पड़ता हुआ दिख रहा है। फिल्म के रिव्यू काफी नेगेटिव थे। जिसके कारण लोग सच और प्रोपेगेंडा के कंफ्यूजन में फंस गए।

 

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Amitabh Bachchan

सितम्बर 9, 2026

Preity Zinta

सितम्बर 9, 2026

Akshay Kumar

सितम्बर 9, 2026

Nikki Tamboli

सितम्बर 8, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

सितम्बर 8, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 4

सितम्बर 8, 2026