---Advertisement---

कश्मीरी पंडितों का दर्द बयां कर रहा ‘The Kashmir Files Unreported’ का ट्रेलर, आप बीती सुनकर आंखो में आ जाएंगे आंसू

The Kashmir Files Unreported: कश्मीरी पंडितों की दर्द भरी कहानी बयां करने वाली फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स‘ को विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म को रिलीज हुए 1 साल हो गया है लेकिन फिल्म अभी भी चर्चाओं का हिस्सा बन ही रहती है। इस फिल्म को काफी लोगों ने पसंद किया था लेकिन ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जुलाई 22, 2023 12:23 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

The Kashmir Files Unreported: कश्मीरी पंडितों की दर्द भरी कहानी बयां करने वाली फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स‘ को विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म को रिलीज हुए 1 साल हो गया है लेकिन फिल्म अभी भी चर्चाओं का हिस्सा बन ही रहती है। इस फिल्म को काफी लोगों ने पसंद किया था लेकिन कुछ लोग ऐसे भी थे जो इसे नापसंद कर रहे थे। वह लोग इस फिल्म को प्रोपेगेंडा बता रहे थे‌। इसी कड़ी में आपको बता दें कि, ‘द कश्मीर फाइल्स‘ का एक और वर्जन ‘द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड’ जल्द ही रिलीज होने वाला है।

‘द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड’ का ट्रेलर रिलीज

‘द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस ट्रेलर में कश्मीरी पंडित अपनी आप बीती सुनाते हुए नजर आ रहे हैं। उनका दर्द उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा है। कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म है।‌ फिल्म के टेलर की शुरुआत कुछ लोगों के बाइट से होती है जिसमें वह खुद पर बीती बातें बताते हैं। इसमें वह बता रहे हैं कि, उन दिनों कश्मीर में किस तरह ‘हम क्या चाहते हैं आजादी’ के नारे लगा करते थे। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि, एक बुजुर्ग महिला बता रही है कि, उन्हें डर लगता है। साथ ही अन्य महिला ने बताया कि घरों के बाहर लेटर लगते थे कि, आपके घर में इसको मारा जाएगा।

विवादों में रहीं ‘द कश्मीर फाइल्स’

‘द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड’ से पहले द कश्मीर फाइल्स को 11 मार्च 2020 को रिलीज किया गया था। इस फिल्म के रिलीज के बाद कई विवाद हुए थे। ऐसे में इन विवादों के बीच फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने ऐलान किया था कि, वह इसका अनरिपोर्टेड वर्जन भी लाएंगे। इसी के साथ आपको बता दें कि, विवेक अग्निहोत्री को ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर काफी ट्रोल भी किया गया था लेकिन अपनी हर एक ट्रोलिंग का जवाब देते हुए उन्होंने इस फिल्म के नए वर्जन को बनाया है। बता दें कि, कश्मीर फाइल्स में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी लीड रोल में नजर आई थीं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026