---Advertisement---

The Traitors 2: क्या मुनव्वर फारूकी और श्वेता तिवारी नहीं बल्कि ये 3 कंटेस्टेंट बनेंगे ‘ट्रेटर्स’, लीक स्पॉयलर से मचा हड़कंप

The Traitors 2: प्राइम वीडियो के शो को लेकर एक और स्पॉयलर ने हर किसी को हैरान कर दिया है जहां यह पुष्टि की गई है कि आखिर कौन ट्रेटर्स बनने वाला है। हालांकि फिलहाल यह कहना पूरी तरह से जल्दबाजी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 4, 2026 3:07 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

The Traitors 2: प्राइम वीडियो पर करण जौहर का शो स्ट्रीम होने के लिए तैयार है और 13 अगस्त से धोखेबाजों का खेल शुरू होने वाला है। हालांकि इस सबके बीच एक एक्सक्लूसिव स्पॉयलर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जहां ट्रेटर्स के नाम लीक हुए हैं। इसके साथ ही बताया गया कि मुनव्वर फारुकी, श्वेता तिवारी जैसे कंटेस्टेंट शो में कुछ खास अच्छा नहीं कर रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर x पर यूजर ने क्या लिखा जो शो को लेकर एक और स्पॉयलर बताया जा रहा है। आइए जानते हैं द ट्रेटर्स 2 को लेकर क्या है यह अपडेट और धोखेबाज बनकर कौन गेम बदलने के लिए तैयार है।

कौन होगा शो में असली ट्रेटर्स

एक्स यूज़र ने द ट्रेटर्स 2 को लेकर स्पॉयलर जारी करते हुए कहा, “शहनिल गिल साहिल सलाथिया और अभिषेक मल्हान ट्रेटर्स है।” इसके साथ ही यह भी बताया गया कि रिया चक्रवर्ती अभिषेक मल्हान, मुनव्वर फारुकी और श्वेता तिवारी गेम को अच्छे से खेलते नजर नहीं आएंगे जिसकी वजह से वह जल्दी शो से बाहर हो सकते हैं।

कौन बन सकता है द ट्रेटर्स 2 का विनर

हालांकि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी क्योंकि शो शुरू होने से पहले अक्सर तमाम खबरें आती है और ऐसे में द ट्रेटर्स 2 को लेकर जो स्पॉयलर बताया गया है उसकी हम फिलहाल कोई पुष्टि नहीं करते हैं। जहां बीते दिन सोशल मीडिया पर यह सामने आया था कि फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान ने शो को जीत लिया है लेकिन यह सब फिलहाल लोगों द्वारा बनाई जा रही बातें हैं। असली मजा तो द ट्रेटर्स के स्ट्रीमिंग के बाद ही आने वाला है।

आखिर कहां हुई है The Traitors 2 की शूटिंग

बता दे कि प्राइम वीडियो पर 13 अगस्त 2026 से शुरू होने वाले शो में 21 कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया है जिसमें मल्लिका शेरावत, शालिनी पासी, अभिषेक मल्हान, श्वेता तिवारी, रणवीर बरार, रिया चक्रवर्ती, क्रिस्टल डिसूजा, पारुल गुलाटी, अंश चोपड़ा, करण सिंह जैसे नाम सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की माने तो जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में द ट्रेटर्स 2 की शूटिंग हुई है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Rise And Fall 2 Winner

नवम्बर 6, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 1

नवम्बर 6, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

नवम्बर 6, 2026

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026