---Advertisement---

The Trial trailer: जिंदगी में सबसे मुश्किल ट्रायल करती दिखीं Kajol, कोर्टरूम में फंसी आई नजर

The Trial trailer: इस बात में कोई दो राय नहीं है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपने दमदार किरदार को निभाना बखूबी जानती है। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा ही साबित किया है। वह जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने जा रही ‘द ट्रायल’ वेब सीरीज में तहलका मचाने के लिए आ रही है। सोशल ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 12, 2023 5:16 अपराह्न

The Trial trailer
Follow Us
---Advertisement---

The Trial trailer: इस बात में कोई दो राय नहीं है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपने दमदार किरदार को निभाना बखूबी जानती है। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा ही साबित किया है। वह जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने जा रही ‘द ट्रायल’ वेब सीरीज में तहलका मचाने के लिए आ रही है। सोशल मीडिया पर काजोल ने खुद इस वेब सीरीज का ट्रेलर जारी किया है। रिलीज डेट की घोषणा करते हुए फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। इस सीरीज में काजोल को देख फैंस काफी उत्साहित हैं और उनका अंदाज भी काफी अलग नजर आ रहा है।

क्या है सीरीज की कहानी

ट्रेलर की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि काजोल को उनके लवर आंख के सामने में धोखा देते हैं। इस धोखे के बाद काजोल बुरी तरह टूट जाती है लेकिन कोर्ट रूम का चक्कर उन्हें एक बार फिर सामने लाता है। जब एक केस ने उस लवर को काजोल की याद आती है और उन्हें उनका केस लड़ने कहता है। वह काजोल से वादा करता है कि आगे वह कभी इस तरह की गलती को नहीं करेगा लेकिन काजोल की मस्त डायलॉगबाजी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या काजोल अपने उस एक्स लवर की मदद करती है या फिर अपने बदले की भावना में रहती है। सोशल मीडिया पर यह काफी वायरल हो रहा है।

Also Read: BIKINI LOOK: सारा अली खान की इन बिकिनी फोटोज ने फैंस को बनाया दीवाना, बोल्डनेस देखकर मचल जाएगा मन

काजोल ने कहीं ये बात

रिलीज किए गए इस ट्रेलर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस ट्रेलर को जारी करते हुए काजोल ने कैप्शन में लिखा, “ट्रायल सिर्फ कोर्ट रूम में नहीं जिंदगी में भी होते हैं नोयोनिका सेनगुप्ता अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल ट्रायल का सामना कर रही है। हॉटस्टार पर 14 जुलाई से देखिए प्यार खून धोखा द ट्रायल।”

एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, “सबसे मुश्किल ट्रायल जब आप पीछे आते हैं तो आप मेरे कोर्ट रूम ड्रामा के ट्रेलर को देख सकते हैं।”

प्रोमोशन के लिए सोशल मीडिया से लिया ब्रेक

गौरतलब है कि बीते दिनो काजोल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि वह जिंदगी में अपने सबसे मुश्किल ट्रायल से गुजर रही हैं। इसके अलावा उन्होंने इंस्टाग्राम से सारे पोस्ट भी डिलीट कर चुकी थी। वहीं अब एक बार फिर काजोल की वापसी हो चुकी है। बाद उन्होंने बताया था कि यह सिर्फ एक प्रमोशन के लिए था।

Also Read: RISHABH PANT की अस्पताल में हुई प्लास्टिक सर्जरी, जाने हेल्थ से जुड़ी सबसे बड़ी अपडेट

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 3, 2026

Mandana Karimi

मार्च 3, 2026

Gujarat Viral Video

मार्च 3, 2026

Janhvi Kapoor

मार्च 3, 2026

Viral Video

मार्च 3, 2026

Rajpal Yadav

मार्च 3, 2026