---Advertisement---

शादी के बाद एक दूसरे पर इस तरह प्यार लुटाते दिखे Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal, कपल का प्यार देख यूजर्स बोले “बेस्ट जोड़ी”

शादी के बाद Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal को एक दूसरे पर काफी रोमांटिक अंदाज में प्यार लुटाते देखा गया।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 25, 2024 4:27 अपराह्न

Sonakshi Sinha
Follow Us
---Advertisement---

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून 2024 को लीगल मैरिज के जरिए एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बांध गए हैं। कपल ने अपनी शादी फैमिली की रजामंदी और उनकी मौजूदगी में ही की है। इसी के साथ आपको बता दें कपल ने शादी के कुछ ही घंटो के बाद अपने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर की और अपने फैंस को खुशखबरी सुनाई। यहीं अब न्यूली वेड जोड़े ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की हैं और एक दूसरे पर काफी रोमांटिक अंदाज में प्यार लुटाते दिखे।

Sonakshi Sinha ने पति संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

हाल में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साथ की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की हैं। अपनी इन तस्वीरों में दोनों काफी ज्यादा रोमांटिक होते दिख रहे हैं। पहली तस्वीर में सोनाक्षी हस्बैंड जहीर का माथा चूमती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में जहीर इकबाल अपनी लेडी लव का माथा चूमते और उनपर प्यार लुटाते दिख रहे हैं। दोनों की इन तस्वीरों से यह साफ हो रहा है कि दोनों के शादी की शुरुआत काफी ज्यादा अच्छी रही है।

कपल का प्यार देख तारीफें करते दिखे यूजर्स

जैसे ही कपल ने अपने सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें पोस्ट की हर कोई उनको एक साथ देख और एक दूसरे पर प्यार लुटाता देख काफी ज्यादा खुश हुआ। इसी बीच एक यूजर ने दोनों के लिए लिखा “सबसे बेस्ट जोड़ी” वहीं दूसरे ने कमेंट किया “हमेशा खुश रहें।” यही नहीं एक यूजर ने तो दोनों को आशिर्वाद देते हुए लिखा “सौभाग्य वती भव:।”

सोनाक्षी का वर्क फ्रंट

हाल में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को सुपरहिट वेब सीरीज हीरामंडी में देखा गया था। यहीं अगर बात की जाए एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की तो बता दें, सोनाक्षी को जल्द हीरामंडी 2 में एक नए किरदार के साथ देखा जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Raja Shivaji Box Office Collection Day 13

मई 14, 2026

Tara Sutaria

मई 14, 2026

Karuppu Movie

मई 14, 2026

Mouni Roy

मई 14, 2026

Alia Bhatt

मई 14, 2026

Deepika Padukone

मई 14, 2026