---Advertisement---

Tiger 3: पैचअप के बाद सलमान के इस गाने में आवाज देंगे अरिजीत, भाईजान ने कैटरीना के साथ दिखाई रोमांटिक झलक

Tiger 3: सलमान खान और अरिजीत सिंह की दोस्ती हो गई है। 9 साल पहले एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान विवाद होने के बाद दोनों का पैचअप एक गाने के जरिए हुआ है। सलमान खान ने खुद इस बात पर मुहर लगा दी है कि अरिजीत उनकी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3‘ के गाने में अपनी ...

Read more

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 19, 2023 9:50 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Tiger 3: सलमान खान और अरिजीत सिंह की दोस्ती हो गई है। 9 साल पहले एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान विवाद होने के बाद दोनों का पैचअप एक गाने के जरिए हुआ है। सलमान खान ने खुद इस बात पर मुहर लगा दी है कि अरिजीत उनकी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3‘ के गाने में अपनी आवाज दे रहे हैं। इससे यह तो तय है कि दोनों के बीच सालों पुराने विवाद का अंत हो गया है और उनका पैच अप हो चुका है। इस जोड़ी को एक साथ फिर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अरिजीत की आवाज और सलमान खान की फिल्म को लेकर लोग काफी एक्साइटेड है जिसकी पहली झलक सलमान ने दिखाई।

जबरदस्त अंदाज में फैंस को मिला तोहफा

सलमान खान ने इसे इंस्टाग्राम चैनल से शेयर कर कैप्शन में लिखा, “पहले गाने की पहली झलक लेके प्रभु का नाम और यह है अरिजीत सिंह का पहला गाना मेरे लिए। गाना 23 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। टाइगर 3 सिनेमा घरों में इस दिवाली 12 नवंबर को आ रही है।” वहीं जहां तक इस पोस्ट की बात करें तो इसमें सलमान खान फुल स्वैग में कैटरीना कैफ के साथ नजर आ रहे हैं। जहां सलमान खान ब्लैक शर्ट और मैचिंग पैंट के साथ गॉगल्स में दिखाई दे रहे हैं। वहीं कैटरीना कैफ रेड ब्रॉलेट, व्हाइट शॉर्ट्स और रेड बूट्स में नजर आ रही है। दोनों के बीच की कैमिस्ट्री देखने लायक है।

9 साल बाद दिखेगी यह जोड़ी

अब 9 साल बाद सलमान और अरिजीत को एक साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वहीं सलमान और कैटरीना कैफ के रोमांटिक अंदाज पर भी लोग फिदा हो रहे हैं। ट्विस्ट भी यह है कि सलमान की फिल्म के इस गाने में अरिजीत सिंह नजर आने वाले हैं। बता दे की टाइगर 3 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जो हिंदी तमिल और तेलुगु में 12 नवंबर को रिलीज होने वाली है।

रोमांटिक नजर आएंगे सलमान-कैटरीना

‘लेके प्रभु का नाम’ टाइगर 3 का पहला गाना होने वाला है और पोस्ट को देख यही लग रहा है कि इसमें सलमान और कैटरीना रोमांटिक नजर आने वाले हैं। वहीं फिल्म की बात करें तो सलमान और कैटरीना के अलावा इमरान हाशमी भी विलेन के किरदार में दिखाई देंगे। वहीं इस बार टाइगर 3 की कहानी काफी अलग होने वाली है क्योंकि सलमान खान अपने परिवार के लिए लड़ते हुए नजर आएंगे। वहीं कैटरीना भी फुल एक्शन मोड में दिखाई देंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Leave a Comment