---Advertisement---

Tiger 3: बिंदास अंदाज में इश्क फरमाते दिखे सलमान और कैटरीना, ‘लेके प्रभु का नाम’ से अरिजीत ने चलाया जादू

Tiger 3: सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' का फर्स्ट सॉन्ग 'लेकर प्रभु का नाम' जारी कर दिया गया है। यह गाना फैंस के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि 9 साल के इंतजार के बाद सलमान और अरिजीत किसी प्रोजेक्ट में एक साथ नजर आ रहे हैं। इस गाने को सुनने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं वहीं वीडियो भी काफी मजेदार है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 23, 2023 11:54 पूर्वाह्न

Tiger 3
Follow Us
---Advertisement---

Tiger 3: लो जी इंतजार खत्म हो गया! आ गया अरिजीत सिंह की आवाज और सलमान खान की एक्टिंग में उनका गाना ‘लेके प्रभु का नाम’ जिसका इंतजार लोगों को 9 साल से था। आखिरकार वह घड़ी आई गई और रिलीज हो गया सलमान और अरिजीत का गाना। कहने में दो राय नहीं है यह गाना एक बार फिर ब्लॉकबस्टर साबित होगी। इसमें सलमान खान का स्वैग और कैटरीना कैफ का अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वहीं अरिजीत सिंह का आवाज इसमें एक जबरदस्त तड़का लगाने का काम कर रहा है। इसे सुनने के बाद आप भी थिरक उठेंगे।

वीडियो ने बढ़ा दी बेताबी

जहां तक इस गाने के वीडियो की बात करें तो इसमें सलमान खान अपना स्वैग दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। इसे देखने के बाद आपको ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ के गाने ‘माशाअल्लाह’ और ‘स्वैग से करेंगे सबका स्वागत’ दोनों का फुल डोज मिलेगा। इसमें कैटरीना और सलमान खान के बीच की बॉन्डिंग और केमिस्ट्री देखने लायक है। वहीं दोनों जिस तरह अपने डांस और अंदाज से लोगों को दीवाना बना रहे हैं इसे देखने के बाद फैंस मदहोश हो रहे हैं।

यहां देखें Video:-

खूब पसंद आ रही अरिजीत और सलमान की जुगलबंदी

इस गाने को कुछ ही मिनट में हजारों में व्यूज मिल चुके हैं। आईआरएफ यूट्यूब चैनल से जारी इस गाने को महज कुछ ही मिनट में 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं और यह आंकड़ा लगातार बढ़ते ही जा रहा है। कहने में दो राय नहीं है कि सलमान खान और अरिजीत सिंह की जुगलबंदी इस गाने को खास बनाने के लिए काफी है। यह गाना टाइगर 3 का फर्स्ट सॉन्ग है। सलमान और कैटरीना की कैफ की फिल्म 12 नवंबर को रिलीज होने वाली है। दिवाली के त्योहार पर फैंस को तोहफा मिलने वाला है। वहीं फिल्म में इमरान हाशमी नजर आएंगे और कहा जा रहा है कि कैमियो रोल में शाहरुख खान की नजर आ सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026

Prediabetes

जून 27, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026