---Advertisement---

Jawan के साथ लोगों को मिलेगा डबल ट्रीट, Tiger 3 टीजर में धमाल मचाएंगे सलमान

Tiger 3: फिलहाल फैंस के बीच बॉलीवुड फिल्म ‘जवान‘ और ‘पठान’ काफी चर्चा में है। दोनों को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं वहीं इन फिल्मों के साथ शाहरुख खान और सलमान खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाते हुए नजर आएंगे। जहां एटली निर्देशित ‘जवान’ को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं वहीं सलमान ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 25, 2023 11:39 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 25, 2023 3:02 अपराह्न

tiger 3
Follow Us
---Advertisement---

Tiger 3: फिलहाल फैंस के बीच बॉलीवुड फिल्म ‘जवान‘ और ‘पठान’ काफी चर्चा में है। दोनों को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं वहीं इन फिल्मों के साथ शाहरुख खान और सलमान खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाते हुए नजर आएंगे। जहां एटली निर्देशित ‘जवान’ को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं वहीं सलमान की फ्रेंचाइजी तो हमेशा से हिट रही है। ऐसे में अब एक बार सिर्फ बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आपने किंग खान की फिल्म ‘पठान’ में सलमान खान की कैमियो करते हुए देखा। वहीं अब यह खबर सामने आ रही है कि ‘जवान’ फिल्म के साथ ही ‘टाइगर 3‘ का टीजर जारी किया जाएगा। जी हां आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

इस ट्रेड एनालिस्ट ने किया बड़ा दावा

जहां इस बार सलमान खान की फ्रेंचाइजी फिल्म को लेकर कोई खबर सामने नहीं आ रही है और कहा जा रहा है कि शूटिंग के दौरान कड़े प्रतिबंध किए गए हैं। वहीं अब ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने दावा किया है कि ‘जवान’ के साथ ही ‘टाइगर 3’ का टीजर जारी किया जाएगा। फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं क्योंकि जहां ‘टाइगर 3’ में शाहरुख खान कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं वहीं अब किंग खान की फिल्म के साथ भाईजान की झलक भी देखने को मिलेगी।

यह है ‘टाइगर 3’ का पूरा शेड्यूल

इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि ‘टाइगर 3’ का कैरेक्टर टीजर 15 अगस्त को जारी किया जाएगा। वहीं 7 सितंबर को ‘जवान’ के साथ ही इसका टीजर रिलीज करने के लिए मेकर्स तैयार हैं। वहीं 28 सितंबर को ‘टाइगर 3’ का पहला ट्रेलर जारी किया जाएगा वहीं 6 अक्टूबर को इसका पहला गाना लोग सुन सकेंगे। 16 अक्टूबर का दिन फैंस के लिए काफी खास होने वाला है क्योंकि इस दिन ‘टाइगर 3’ का दूसरा गाना जारी किया जाएगा। वहीं 25 अक्टूबर को फिल्म का एक और ट्रेलर फैंस देख सकेंगे। वहीं सलमान खान की फिल्म 10 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। 

जल्द रिलीज होने वाली है ‘टाइगर 3’

बता दें कि सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर’ को लोगों ने काफी पसंद किया था। वही मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट को भी जारी किया था जिसे लोगों से खूब प्यार मिला था। वहीं अब इस फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी जल्द रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी नजर आने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026