---Advertisement---

‘मैं खिलाड़ी’ गाने पर जमकर थिरके Tiger Shroff और Akshay Kumar, जबरदस्त बॉन्डिंग देख फैंस लुटा रहे हैं जमकर प्यार

Tiger Shroff Akshay Kumar: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के चहेते सितारों की लिस्ट में शामिल हैं। फैंस दोनों को काफी पसंद भी करते हैं और उनकी एक जबरदस्त पॉपुलैरिटी भी है। दोनों में एक चीज जो कॉमन है वह है फिटनेस को लेकर सजगता। इस बीच दोनों का एक वीडियो काफी वायरल हो ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 2, 2023 1:35 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Tiger Shroff Akshay Kumar: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के चहेते सितारों की लिस्ट में शामिल हैं। फैंस दोनों को काफी पसंद भी करते हैं और उनकी एक जबरदस्त पॉपुलैरिटी भी है। दोनों में एक चीज जो कॉमन है वह है फिटनेस को लेकर सजगता। इस बीच दोनों का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें अक्षय और टाइगर साथ में जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों का यह डांस वाकई काफी एनर्जेटिक है जिसे देख फैंस काफी इम्प्रेस हुए हैं। सोशल मीडिया पर दोनों स्टार काफी चर्चा में हैं।

वीडियो में जमकर थिरके अक्षय और टाइगर

इस वीडियो को अक्षय कुमार ने शेयर करते हुए लिखा, “तो टाइगर श्रॉफ ने मेरे साथ ‘मैं खिलाड़ी’ पर मेरे साथ डांस किया और ऐसा हुआ। कैसा रहेगा अगर आप भी अपने बेस्टी के साथ ‘मैं खिलाड़ी’ पर रील बनाते हैं? मैं रिपोस्ट करूंगा।” इस वीडियो में आप देख सकते हैं अक्षय ब्लैक शर्ट और ब्लू पैंट में नजर आ रहे हैं तो टाइगर ब्लैक स्पोर्टी लुक में कमाल के नजर आ रहे हैं। दोनों ने इस लुक को ब्लैक गॉगल्स से कम्पलीट किया हैं। स्टार्स गाने पर जमकर थिरक रहे हैं और दोनों के स्टेप्स काफी सेम हैं।

Also Read: फिल्म Emergency के लिए दांव पर लगाई सारी संपत्ति, Kangana Ranaut ने किया चौंकाने वाला खुलासा

वीडियो को देख फैंस लुटा रहे हैं प्यार

इस वीडियो को देख फैंस मदहोश हो रहे हैं और कमेंट में जमकर प्यार भी लुटा रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कहा, “मैं बड़े मियां-छोटे मियां का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।” एक और यूजर ने कहा, “वॉव।” वहीं एक और फैन ने कहा, “यह वाकई हैरान करने वाला है।” एक और यूजर ने कहा, “वाह क्या एनर्जी है।”

जल्द इस फिल्म में धमाल मचाने वाले हैं अक्षय और टाइगर

गौरतलब है कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जल्द ही ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नजर आने वाले हैं। दोनों के इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वहीं अक्षय ने फिल्म ‘सेल्फी’ के सॉन्ग ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ के रिमिक्स वर्जन पर डांस करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि अक्षय की फिल्म ‘सेल्फी’ सिनोमाघरों में 24 फरवरी को रिलीज होने वाली है। वहीं ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लेकर भी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ काफी उत्साहित हैं।

Also Read: आप भी Nora Fatehi और Sara Ali Khan की तरह White Suit में पा सकती हैं ब्यूटीफुल Look, बन जाएंगी पार्टी की शान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Video

अप्रैल 15, 2026

Anudeep Katikala

अप्रैल 15, 2026

Rajesh Khanna

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Salman Khan

अप्रैल 15, 2026