---Advertisement---

Top 5 Movies of Sangeeth Sivan: सनी देओल और रितेश देशमुख की इन फिल्मों से डायरेक्टर छोड़ गए छाप, हमेशा किए जाएंगे याद

Top 5 Movies of Sangeeth Sivan: इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले संगीत सिवन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है और लोगों के बीच एक अलग ही खामोशी है। ऐसे में आइए जानते हैं उनकी टॉप फिल्में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 9, 2024 11:21 पूर्वाह्न

Top 5 Movies of Sangeeth Sivan
Follow Us
---Advertisement---

Top 5 Movies of Sangeeth Sivan: फिल्म इंडस्ट्री को झटका लगा है क्योंकि हिंदी और मलयालम फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर संगीत सिवन का अचानक निधन हो गया। उन्होंने इंडस्ट्री में एक शानदार पारी खेली है और एक से बढ़कर एक फिल्में बनाई। लिस्ट में ‘क्या कूल है हम’ से लेकर ‘अपना सपना मनी मनी’ तक शामिल है। उनकी मौत के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ उठी है और लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 65 साल की उम्र में डायरेक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आइए जानते हैं संगीत सिवन की टॉप 5 फिल्म में जिससे उन्होंने बनाई है एक अलग पहचान और लोग करेंगे उन्हें सदियों याद।

क्या कूल है हम

Credit- Youtube

एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को संगीत सिवन ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में तुषार कपूर, रितेश देशमुख ईशा कोप्पीकर और उर्मिला मंतोडकर जैसे किरदार नजर आए थे और फिल्म को लोगों से खूब प्यार मिला। आज भी कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट में इस फिल्म का नाम टॉप पर शुमार है।

चुरा लिया है तुमने

Credit- Youtube

अगर आप संगीत सिवन की फिल्म को देखना चाहते हैं तो आपके पास चुरा लिया है तुमने फिल्म भी बेहतर ऑप्शन है। इस फिल्म में ईशा देओल, जायद खान, विजय राज जैसे किरदार नजर आए थे।यह एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में जो साल 2003 में रिलीज की गई थी।

अपना सपना मनी मनी

शायद आपने इस फिल्म को देखा होगा और जो लोगों को काफी पसंद आई थी। 2006 में रिलीज यह कॉमेडी फिल्म थी जिसमें सेलिना जेटली, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, श्रेयस, रितेश देशमुख जैसे स्टार्स नज़र आए थे।

यमला पगला दीवाना 2

https://www.youtube.com/watch?v=PCA3qhTvdng&pp=ygUVeWFtbGEgcGFnbGEgZGVld2FuYSAy
Credit- Youtube

संगीत सिवन को एक खास पहचान मिली उनकी 2013 में रिलीज फिल्म ‘यमला पगला दीवाना 2’ से। संगीत सिवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया और इस फिल्म में उनका साथ बखूबी दिया सनी देओल, बॉबी देओल और धर्मेंद्र ने। फिल्म का क्रेज लोगों पर देखने लायक रहा।

जोर

Credit- Youtube

सनी देओल और सुष्मिता सेन स्टारर इस फिल्म में संगीत सिवन ने अपनी एक अलग पहचान बनाई। इस फिल्म में सनी देओल के जर्नलिस्ट वाली भूमिका और एक्शन को देखने के बाद आप भी दीवाने हो जाएंगे। फिल्म 1998 में रिलीज की गई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026