---Advertisement---

Top K-Dramas: हाई स्कूल रोमांस पर बनी ये कोरियन वेब सीरीज है बेहद खास, इमोशनल अहसास कर देगा शॉक

Top K-Dramas: कोरियन ड्रामा फिलहाल लोगों के बीच काफी डिमांड में है। यह सच है कि कोरियन रामा को फैंस देखना खूब को पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी रोमांटिक कोरियन ड्रामा को इंजॉय करना चाहते हैं तो आपके लिए कुछ बेस्ट ऑप्शन है जो आप देख सकते हैं। ये आपको यकीनन खूब पसंद आएगी और आप इन कोरियन ड्रामा के फैन हो जाएंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 17, 2023 9:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Top K-Dramas: बीते कुछ सालों में कोरियन ड्रामा सीरीज ने दुनियाभर में खास पहचान बनाई है और ओटीटी आने के बाद तो इनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है। रोमांटिक लव स्टोरीज से लेकर थ्रिलर क्राइम सीरीज तक, कोरियन वेब सीरीज ने दर्शकों से खूब प्यार हासिल किया है। आज हम आपके लिए लेकर आए टॉप 5 कोरियन ड्रामा की लिस्ट जो आपको स्कूल कॉलेज रोमांस के खास अनुभव का अहसास कराएंगी और आपको प्यार की खूबसूरत दुनिया में ले जायेगी। आइए नजर डालते है इस लिस्ट पर

एक्सट्राऑर्डिनरी यू (Extra Ordinary You)

ये वेब सीरीज एक ऐसी लड़की की कहानी है जो हाई स्कूल स्कॉलर है। इसे कॉमिक्स पसंद है और ये खुद को भी एक कॉमिक किरदार समझने लगती है। असली कहानी तब शुरू होती है जब इस लड़की को एक अन्य कॉमिक कैरेक्टर से प्यार हो जाता है। क्या ये अपना प्यार हासिल कर पाती है या फिर अधूरी रहती है मोहब्बत, जानने के लिए इस सीरीज को देखना जरूरी है।

ये भी पढ़ें: इन Top 5 Web Series में पानी की तरह बहाया गया करोड़ों का बजट, खर्चा सुनकर उड़ जाएंगे होश

एंग्री मॉम (Angry Mom)

ये वेब सीरीज मां और बेटी की कहानी है जिसमे बेटी स्कूल की छात्रा है और उसकी मां थोड़ी गुस्सैल स्वभाव की है। ये कहानी मां बेटी के प्यार के अलावा कई अन्य स्कूली स्टूडेंट्स की इमोशनल कहानी से भी आपको रूबरू कराती है और एक परफेक्ट एंटरटेनर है।

रिप्लाई 1997 (Reply 1997)

ये रोमांटिक वेब सीरीज एक ऐसे लड़की की कहानी पर बेस्ड है जो अपनी पड़ोसी और दोस्त को बचपन से बेहद चाहता है। हाई स्कूल तक आते – आते उसका प्यार एक नेक्स्ट लेवल पर पहुंच जाता है। उसकी इन फीलिंग से क्या उसकी दोस्त इंप्रेस होगी या नहीं , ये जानना है तो जरूर देखिए ये खास वेब सीरीज।

लव अलार्म (Love Alarm)

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई इस वेब सीरीज की दुनियाभर में खूब पसंद किया गया है। ये कहानी लव ट्राइएंगल पर बेस्ड है और इसमें स्टूडेंट्स के बीच के रिश्ते को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है। ये इमोशनल लव स्टोरी आपको अपने स्कूल के दिनों की याद दिला सकती है।

एट एटिन (Moments of 18)

ये वेब सीरीज अपने कंटेंट को लेकर युवाओं में खूब पसंद की गई है। ये कहानी ऐसे लड़के की है जो अपनी लाइफ में काफी परेशान है लेकिन हाई स्कूल में पहुंचने के बाद इसकी जिंदगी में एंट्री होती है एक लड़की की जो इसे अटेंशन देती है और इसे खुश रहने की वजह देती है। दोनों के बीच की फीलिंग्स के बीच जिंदगी की परेशानियों से लड़ने के हौसले की ये कहानी बेहद इंस्पायरिंग है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Kangana Ranaut

अक्टूबर 11, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026