---Advertisement---

‘कुछ कहानियों में सब्र की जरूरत…’ Toxic की रिलीज पर फिर लगा ग्रहण, यश ने इंडियन सिनेमा को गर्वित करने का किया वादा

Toxic: आखिर अब कब रिलीज होने जा रही है यश की फिल्म, आइए जानते हैं इस बारे में एक्टर ने कैसे फैंस का एक बार फिर से दिल तोड़ा है और 4 जून की रिलीज की खबर की सच्चाई बता दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 29, 2026 12:06 अपराह्न

Toxic
Follow Us
---Advertisement---

Toxic: साउथ के सुपरस्टार का क्रेज लोगों में किस कदर है यह बताने की जरूरत नहीं है। वहीं इस सबके बीच उनकी आने वाली फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जो पहले धुरंधर द रिवेंज के साथ टकराने वाली थी लेकिन बाद में इसे 4 जून तक के लिए टाल दिया गया था वही इस सब के बीच अब यह खबर आ रही है कि एक बार फिर रिलीज में देरी हो सकती है। इसकी घोषणा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए यश ने की है। निश्चित तौर पर टॉक्सिक का इंतजार कर रहे फैंस का दिल टूट सकता है। आइए जानते हैं क्या कहा उन्होंने फिल्म रिलीज की देरी को लेकर जो काफी आश्चर्यजनक है।

Toxic रिलीज में क्यों हो रही देरी

यश ने पोस्ट में कहा, “कुछ फिल्में हम बनाते हैं, और फिर कुछ फिल्में हमें याद दिलाती हैं कि हमें सिनेमा से प्यार क्यों हुआ। ‘टॉक्सिक’ ऐसी ही एक जर्नी रही है। सिनेमाकॉन में अपनी फिल्म को प्रेजेंट करना और दुनिया भर में ज़बरदस्त रिस्पॉन्स देखना, इस बात को पक्का करता है कि हम हमेशा से यही मानते आए हैं: यह फिल्म दुनिया भर में अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने की हकदार है। टॉक्सिक पूरी हो गई है, और हम अभी ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन और पार्टनरशिप को अलाइन कर रहे हैं। इसे देखते हुए, हमने अपनी रिलीज़ टाइमलाइन को फिर से बदलने का फैसला किया है।

टॉक्सिक को लेकर क्या बोले यश

टॉक्सिक को लेकर यश ने आगे लिखा, “हालांकि हम पहले अनाउंस किए गए 4 जून को रिलीज़ नहीं करेंगे, लेकिन हम बाद की, ग्लोबली अलाइन तारीख पर रिलीज़ करेंगे। टॉक्सिक जल्द ही दुनिया भर के थिएटर्स में आएगी। ऐसे समय में जब इंडियन सिनेमा अपनी आवाज़ ढूंढ रहा है और इतने अच्छे से ग्लोबल स्टेज पर कदम रख रहा है, हम सबकी ज़िम्मेदारी है कि हम इसका लेवल ऊंचा करें। एक एक्टर-प्रोड्यूसर के तौर पर, मैं इस पल को इंडियन फिल्म इंडस्ट्री और हम सबके लिए अपना हिस्सा करने के मौके के तौर पर देखता हूं। इसके लिए मैं समय निकालकर यह पक्का करता हूं कि हमारी फिल्म दुनिया तक उस असर के साथ पहुंचे जिसके लिए इसे बनाया गया है।”

यश ने फैंस का किया शुक्रिया

यश ने आगे कहा कि “हर कदम और हर बदलाव के दौरान, आपका सपोर्ट मेरे साथ रहा है, और मैं इसे बहुत शुक्रगुजार हूं। कुछ कहानियों में सब्र की ज़रूरत होती है। कुछ सफर में सब्र की ज़रूरत होती है। हम आपको एक ऐसी फिल्म देने का वादा करते हैं जिसका आप आनंद ले सकें और जश्न मना सकें—एक ऐसी फिल्म जो इंडियन सिनेमा के लिए गर्व का पल होगी।”

खास होने वाली है यश की टॉक्सिक

टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स को वेंकट के. नारायण और यश ने KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के तहत प्रोड्यूस किया है। फिल्म कन्नड़, इंग्लिश, हिंदी, तेलुगू, तमिल और मलयालम भाषा में रिलीज होने वाले हैं। इसके साथ ही यह गीतु मोहनदास के निर्देशन में बनने वाले हैं जिसमें नयनतारा हुमा कुरैशी कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Rise And Fall 2 Winner

नवम्बर 6, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 1

नवम्बर 6, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

नवम्बर 6, 2026

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026