---Advertisement---

Toxic Release Date को लेकर क्या यश ने लिया न्यूमैरोलॉजी का सहारा, देखें नई तारीख के साथ फैंस को कैसे दिया सरप्राइज

Toxic Release Date: यश की फिल्म की एक और तारीख की घोषणा कर दी गई है जिसके बाद लोगों की बेचैनी बढ़ गई। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है और क्यों न्यूमैरोलॉजी से जोड़ा जा रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 21, 2026 3:02 अपराह्न

Toxic Release Date
Follow Us
---Advertisement---

Toxic Release Date: यश और कियारा आडवाणी की फिल्म पहले धुरंधर 2 के साथ 19 मार्च को टक्कर देने वाली थी। बार-बार पोस्टपोन होने के बाद आखिरकार यश ने इसकी रिलीज तारीख की पुष्टि कर दी है। मेकर्स की तरफ से जब डेट फाइनल किया गया तो सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई है। आइए जानते हैं आखिर कब रिलीज हो रही है यश की विवादित फिल्म टॉक्सिक जिसके टीजर ने सोशल मीडिया पर पहले ही खलबली मचा दी थी। जहां वह राया के किरदार में नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं टॉक्सिक रिलीज डेट क्या है।

जानिए टॉक्सिक के लिए क्या है यश की खास पेशकश

यश ने इसकी जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट लिखा जहां उन्होंने कहा, “अपने पिता का सम्मान करें।टॉक्सिक दुनिया भर के सिनेमाघर में 26 अगस्त 2026 को।” इसके साथ ही उनके एक खतरनाक अवतार को भी दिखाया गया है जिसमें बढ़ी हुई दाढ़ी और बाल में यश का लुक देखने लायक है। वहीं लोग इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इसे लेकर क्रेजी नजर आ रहे हैं। वहीं लोग सोशल मीडिया पर उनके डबल रोल की भी बातें बना रहे हैं जहां तस्वीर में उनका खतरनाक अंदाज देखने को मिल रहा है।

Toxic Release Date देख लोग किस तरह कर रहे रिएक्ट

जहां तक बात करें टॉक्सिक की तो इसमें कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी जैसी एक्ट्रेसेस भी नजर आने वाली है। सोशल मीडिया पर काफी खलबली मची थी और इसे विवादों का सामना करना पड़ा था। वहीं अब आगे मेकर्स किस तरह से लोगों को सरप्राइज देते हैं यह देखना दिलचस्प है। जहां रिलीज तारीख को देखने के बाद एक यूजर ने कहा डैडी घर वापस आ रहे हैं तो एक ने कहा अगस्त का इंतजार नहीं हो सकता तो एक यूजर ने इसे 8 न्यूमैरोलॉजी बताया है।

काई दफा टालने के बाद टॉक्सिक को मिली खास रिलीज तारीख

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनने वाली टॉक्सिक की बात करें तो पहले यह 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली थी जिसे बाद में 19 मार्च 2026 कर दिया गया था। एक बार फिर इसकी रिलीज तारीख मई 2026 की गई लेकिन मिडल ईस्ट तनाव की वजह से इसे एक बार फिर खिसका दिया गया और आखिरकार 26 अगस्त 2026 को रिलीज हो रही है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Rise And Fall 2 Winner

नवम्बर 6, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 1

नवम्बर 6, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

नवम्बर 6, 2026

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026