---Advertisement---

क्यों Tripti Dimri को यूजर ने बताया ‘न्यू नोरा फतेही’, ‘भूल भुलैया 3’ एक्ट्रेस के लिए कहा कुछ ऐसा जिसे सुनकर टूट जाएगा फैंस का दिल

Tripti Dimri: तृप्ति की बढ़ रही पापुलैरिटी पर एक रेडिट यूज़र ने उठाए सवाल, कहा कुछ ऐसा जिसे जानकर फैंस का दिल टूट जाएगा, आइए जानते हैं क्या है जिसकी वजह से सुर्खियों में आई एनिमल एक्ट्रेस।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 27, 2024 2:31 अपराह्न

Tripti Dimri
Follow Us
---Advertisement---

Tripti Dimri:  बहुत जल्द ‘भूल भुलैया 3‘ (Bhool Bhulaiyaa) में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और विद्या बालन के साथ नजर आने वाली तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) जिसे आज शायद किसी पहचान की जरूरत नहीं है। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘एनिमल’ के बाद उन्हें एक खास पॉपुलरिटी मिली और उसके बाद उन्हें नेशनल क्रश तक कहा जाने लगा। उनकी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और इंस्टाग्राम पर तृप्ति को 5.6 मिलियन फैंस फॉलो करते हैं। उनकी खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज पर लोग मर मिटने के लिए तैयार होते हैं लेकिन इस सब के बीच एक Reddit यूजर ने तृप्ति के बारे में कुछ ऐसा कहा है जो निश्चित तौर पर फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है। लाखों दिलों की मल्लिका तृप्ति डिमरी को एक यूजर ने खुलेआम न्यू नोरा फतेही कह दिया। आइए जानते हैं क्या है यह पूरा माजरा।

Tripti Dimri नहीं है क्यूट और हॉट!

Reddit चैनल से एक ओपिनियन को शेयर किया गया है जिसके साथ लिखा गया कि “क्या कोई मुझे बता सकता है कि तृप्ति डिमरी के बारे में इतनी चर्चा क्यों है।” इसके साथ ही लिखा गया कि जब से एनिमल रिलीज हुई है तबसे तृप्ति डिमरी के बारे में चर्चा हो रही है। मैं बुलबुल फिल्म से उनके काम को फॉलो करता हूं और उनके बारे में जानता हूं लेकिन मुझे एक पल के लिए भी वह क्यूट या हॉट या आकर्षक नहीं लगी। शायद यह सिर्फ मुझे ही लगता है लेकिन जो लोग उन्हें सेंसेशनल पाते हैं क्या वह बता सकते हैं कि उन्हें उनमें क्या पसंद है। सच में मैं इसे नहीं समझ पा रहा हूं।”

Reddit यूजर की राय जानकर लग सकता है झटका

Reddit यूजर ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि उनकी आंखों की पुतलियां बिल्कुल भी अच्छी नहीं है। एक बार जब आप उन्हें नोटिस कर लेते हैं तो उन्हें अनदेखा करना मुश्किल होता है। सिनेमेटोग्राफर यह जानते हैं और इसे छुपाने के लिए सावधानी से अपने शॉट को एडजस्ट करते हैं लेकिन जो भी हो मैं समझता हूं कि कुछ लोगों को वह आकर्षक लगती है और यह ठीक है हर किसी का अपना टेस्ट अलग होता है। यह सिर्फ जिज्ञासा से लिखी गई पोस्ट है क्योंकि मैं उन्हें हर जगह देखता हूं और आश्चर्यचकित होता हूं। मैं उनसे नफरत नहीं करता उन्हें और उन सभी को पावर मिले जो अपने जिंदगी में आगे बढ़ना चाहते हैं।”

Tripti Dimri और T Series का कनेक्शन

वहीं इस पोस्ट को देखने के बाद एक यूजर ने कुछ ऐसा कहा है जिसने लोगों का ध्यान खींचा है। एक यूजर ने लिखा, “वह मिस्टर टी सीरीज के लिए नई नोरा है। मैं इंडस्ट्री में काम करता हूं और यह एक खुली खबर है अगर फिल्में नहीं आएगी तो वह म्यूजिक वीडियो बनाती रहेगी।” तो एक यूजर ने लिखा, “इंडस्ट्री में हर कोई उनके और मिस्टर टी सीरीज के बारे में जानते हैं बस बात यह है कि वे इसके बारे में ज्यादा बात नहीं करते हैं।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026