---Advertisement---

Tu Jhooti Mein Makkar: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगी रणबीर और श्रद्धा की जोड़ी, जानिए कितना कर सकती है कलेक्शन

Tu Jhooti Mein Makkar: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' को लेकर फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। एडवांस टिकट बुकिंग के मामले में यह फिल्म काफी आगे है। इन आंकड़ों को देख यही लग रहा है कि यह फिल्म खास कमाल दिखाने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 6, 2023 1:07 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Tu Jhooti Mein Makkar: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ होली पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म को लेकर फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है जो काफी समय बाद बड़े परदे पर नजर आने वाली है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाएगी। लव रंजन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से मेकर्स और ट्रेंड एनालिस्ट को भी कमाई की उम्मीदें हैं। फिल्म रिलीज से पहले ताबड़तोड़ टिकट की बुकिंग हो रही है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प है कि फिल्म क्या कमाल दिखा पाती है।

हो रही है ताबड़तोड़ टिकट बुकिंग

मिली जानकारी के मुताबिक इस फिल्म की एडवांस बुकिंग की बात करें तो मल्टीप्लेक्स सीरीज में 10700 टिकट की बुकिंग हो चुकी है। यह आंकड़ा रविवार तक का है ऐसे में फिल्म रिलीज को दो दिन है और वाजिब है कि यह संख्या अभी और बढ़ेगी। ऐसे में एडवांस बुकिंग की यह संख्या यही बयां कर रही है कि फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म को 2500 स्क्रीन पर रिलीज की जा रही है। यह पहली बार है जब फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर एक साथ नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें: कास्टिंग काउच पर साउथ स्टार KEERTHY SURESH का बड़ा बयान, ‘मेरे साथ ऐसा होता तो छोड़ देती इंडस्ट्री’

फिल्म को जमकर प्रमोट कर रहे हैं श्रद्धा और रणबीर

फिल्म के ट्रेलर जारी होने के बाद से श्रद्धा और रणबीर काफी एक्टिव हैं। फैंस दोनों की जोड़ी को साथ देखने के लिए बेताब हैं। दोनों अलग-अलग शो में जाकर इस फिल्म को काफी प्रमोट कर रहे हैं। फैंस के बीच कपल का जादू बरकरार है। हाल ही में दोनों ‘दि कपिल शर्मा शो’ में इस फिल्म को प्रमोट करने पहुंचे थे। इस फिल्म में स्टैंडअप कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी और डिंपल कपाड़िया भी नजर आने वाले हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म एक माइलस्टोन साबित होने वाली है।

ये भी पढ़ें: भारत में George Soros के निशाने पर PM Modi, लोकतांत्रिक ढांचे पर वार करने की बात को लेकर कांग्रेस ने भी लगाई लताड़

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

अगस्त 27, 2026