---Advertisement---

Tu Ya Main Movie Review: वेलेंटाइन डे के लिए कितनी परफेक्ट है शनाया कपूर -आदर्श गौरव की जानलेवा लव स्टोरी? फटाफट जानें रिव्यू

Tu Ya Main Movie Review: वेलेंटाइन डे पर शनाया कपूर -आदर्श गौरव की लव स्टोरी 'मैं या तू' रिलीज कर दी गई है। फिल्म के रिव्यू आ गए हैं। इस वीकेंड देखने से पहले जानें जनता क्या कह रही है?

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 13, 2026 12:19 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 13, 2026 1:10 अपराह्न

Tu Ya Main Movie Review
Follow Us
---Advertisement---

Tu Ya Main Movie Review: वेलेंटाइन डे पर मूवी लवर्स के लिए एक और लव स्टोरी आ गई है। शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’   बॉलीवुड फिल्म 13 फरवरी को रिलीज कर दी गई है। ये फिल्म एक जानलेवा लव स्टोरी है। जिसमें दो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिलते हैं और प्यार करते हैँ। लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब ये दोनों एक बड़े मगरमच्छ के सामने अपनी जिंदगी की भीख मांगते हैं। ये प्यार से ज्यादा जिंदगी और मौत की जंग है।  इस वेलेंटाइन डे अगर आप अपने पार्टनर साथ इसे देखने का प्लान कर रहे हैं तो टिकट खरीदने से पहले इसके रिव्यू जान लीजिए।

Tu Ya Main Movie Review: ‘ये फिल्म थाई सर्वाइवल थ्रिलर “द पूल” का रीमेक है’

शनाया कपूर  और आदर्श गौरव की  ‘तू या मैं’  फिल्म का Amit Bhatia (ABP News) ने रिव्यू किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘ये फिल्म थाई सर्वाइवल थ्रिलर “द पूल” का रीमेक है जो हिंदी में पहले से ही यूट्यूब पर उपलब्ध है।

कहानी दो प्रभावशाली लोगों के सहयोग से शुरू होती है – शनाया कपूर और आदर्श गौरव। प्यार हो जाता है…कैसे? बस हो जाता है. तर्क मत ढूँढना ।’

 ‘तू या मैं’ फिल्म आपको हंसाती है, कभी-कभी डराती है

VASU KAPOOR नाम के यूजर ने एक्स पर लिखा, ‘तू या मैं’  फिल्म का कुछ नया और अलग का एक ताज़ा मिश्रण है।यह फिल्म आपको हंसाती है, कभी-कभी डराती है, और भावनात्मक रूप से भी झकझोर देती है। साउंड डिज़ाइन, कलर ग्रेडिंग और वीएफएक्स—सब कुछ बेहतरीन और असाधारण है। पहला भाग मनोरंजन से भरपूर है और चतुराई से कहानी को आगे बढ़ाता है, जबकि दूसरा भाग एक रोमांचक सफर में बदल जाता है।’

 

Valentine Day  पर शनाया कपूर -आदर्श गौरव की कितनी देखने लायक?

SCREEN नाम के एक्स हैंडल पर लिखा है, ‘तू या मैं फिल्म’ में आदर्श गौरव का अभिनय देखने लायक है, जबकि शनाया कपूर जनरेशन Z के लिए बनी इस फिल्म में असली खतरे का सामना करती हैं।

 

फिल्म ‘तू या मैं’ की स्टोरी और स्टार कास्ट

फिल्म ‘तू या मैं’ की कहानी दो जेनजी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की लव स्टोरी है। जो कि, घूमने जाते हैं और स्विमिंग पूल में रोमांस करते हुए एक विशालकाय मगरमच्छ से घिर जाते हैं। जिसके कारण दोनों की जान को लाले पड़ जाते हैं। उनके सामने ‘तू या मैं ‘ के बचने वाली स्थिति पैदा हो जाती है। फिल्म में आदर्श गौरव, शनाया कपूर और पारुल गुलाटी जैसे कलकार हैं। मूवी के निर्देशक बेजॉय नाम्बियार हैं। इसका का बजट 20 करोड़ के आस-पास है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sidharth Malhotra

जुलाई 9, 2026

Alpha Box Office Collection Day 6

जुलाई 9, 2026

Hina Khan

जुलाई 9, 2026

Rajesh Sharma

जुलाई 9, 2026

Saif Ali Khan

जुलाई 9, 2026

Emmy Awards Nominations 2026

जुलाई 9, 2026