---Advertisement---

Tum Kya Mile: करण ने की आलिया-रणवीर की तारीफ, यश चोपड़ा को गाना डेडिकेट कर कहीं दिल छूने वाली बात

Tum Kya Mile: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मच अवेटेड फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म के गाने रिलीज हो चुके हैं और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। इस बीच करण जौहर ने ‘तुम क्या मिले’ सॉन्ग को यश चोपड़ा को डेडीकेट किया है। यह ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 28, 2023 11:45 पूर्वाह्न

Tum Kya Mile
Follow Us
---Advertisement---

Tum Kya Mile: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मच अवेटेड फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म के गाने रिलीज हो चुके हैं और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। इस बीच करण जौहर ने ‘तुम क्या मिले’ सॉन्ग को यश चोपड़ा को डेडीकेट किया है। यह गाना आज रिलीज के लिए तैयार है। यश को करण अपना गुरु मानते हैं। ऐसे में गाने के रिलीज होने से पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस गाने को यश चोपड़ा को डेडीकेट किया है और एक प्यारा नोट भी लिखा है। इस पोस्ट के जरिए करण ने गाने को लेकर कई खुलासे किए हैं और आलिया भट्ट से माफी मांगी है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

यश चोपड़ा को गाना डेडिकेट करने के लिए की काफी मेहनत

करण इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट काफी रोमांटिक नजर आ रहे हैं। बर्फ की वादियों में जहां रणबीर व्हाइट और जैकेट में नजर आ रहे हैं। वहीं आलिया ब्लू कलर की शिफॉन साड़ी में काफी खूबसूरत दिखी। दोनों के बीच की केमिस्ट्री और अंदाज दिलकश है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

वहीं इस तस्वीर को शेयर करते हुए करण ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, “कुछ ही घंटों में तुम क्या मिले आपका हो जाएगा। मुझे याद है कि सबसे पहले मैं सिर्फ इसके बारे में सोचता था। मैं एक ऐसा लव सॉन्ग बनाना चाहता था जो निसंकोच मेरे गुरु यश चोपड़ा को श्रद्धांजलि दे। मैं खुद से ही कहने लगा कि मैं मुकाबला नहीं कर सकता और मेरे में ऐसा करने की हिम्मत भी नहीं है लेकिन फैन, बर्फ, शिफॉन और कश्मीर के आश्चर्यजनक स्थानों और सरासर रोमांस के उत्साही प्रेमी ने मुझ पर दबाव डाला।”

ये भी पढ़ें: दमदार कहानी और इमोशंस को देखने के लिए इन Web series को फैमिली संग करें एन्जॉय, ट्विस्ट से आएगा भरपूर मजा

लव सॉन्ग के लिए तरस रहे थे करण

करण जौहर ने आगे लिखा कि “प्रीतम दादा और मैं युगो युगो से एक गाने के लिए तरस रहे थे और यह पूरी तरह से सच नहीं होता। वैभवी मर्चेंट के लिए मेरी हार्दिक कृतज्ञता जिन्होंने मुझसे बेहतर मेमो प्राप्त किया और पूरी तरह से कार्यभार संभाला और खुद यश चोपड़ा की फैन होने के नाते उन्होंने हमारे गाने को अपना सब कुछ दिया।”

रणवीर और आलिया ने की काफी मेहनत

करण जौहर ने आगे कहा कि इस गाने के लिए मैं आलिया भट्ट को भी धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने लिखा, “यह पहला शूट है जो आलिया ने अपनी परी के जन्म के बाद किया था और मैं उसे मनीष मल्होत्रा के शिफॉन में कैद करने के लिए माफी चाहता हूं। पनिशमेंट के तौर पर मैं शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से बीमार पड़ गया। रणवीर टेंशन में आ गया था क्योंकि यह उसका पहला लिप सिंक माउंटेन लव सॉन्ग था लेकिन वह एक असली सैनिक था। तो हम इश्क वाला लिंक शिफॉन साड़ी गाने के लिए वादियों में वापस आ गए हैं। मुझे आशा है कि आपको उतना ही प्यार महसूस होगा जितना हमें ठंड का एहसास हुआ था। आपके लिए है यह संकल्प आपका प्रशंसक हमेशा के लिए करण।

आलिया के लिए है यह गाना ख़ास

गौरतलब है कि 6 नवंबर 2022 को आलिया ने रहा को जन्म दिया था। वहीं उनके जन्म के बाद आलिया ने ‘तुम क्या मिले’ गाने को शूट किया है। बता दे कि करण जौहर की इस फिल्म का लोगों को काफी इंतजार है। फिल्म 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अगर रणवीर और आलिया के अलावा इस फिल्म में स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें धर्मेंद्र शबाना आजमी और जया बच्चन जैसे किरदार भी नजर आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

मार्च 1, 2026

US-Israel Iran War

मार्च 1, 2026

Suniel Shetty

मार्च 1, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 2

मार्च 1, 2026

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding

मार्च 1, 2026

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026