---Advertisement---

Allu Arjun की Pushpa 2 The Rule और Varun Dhawan की Baby John से सिनेमाघरों में सुनामी! 2024 का अंत रहेगा SRK फैंस के लिए भी खास

Upcoming Movies In December 2024: 'पुष्पा 2 द रूल' के अलावा भी ये फिल्में दिसंबर के महीने में दस्तक देने वाली है और निश्चित तौर पर हर एक फिल्म का लोग इंतजार करने वाले हैं। आइए देखते हैं लिस्ट पर एक नजर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 25, 2024 4:20 अपराह्न

Upcoming Movies In December 2024
Follow Us
---Advertisement---

Upcoming Movies In December 2024: 5 दिसंबर 2024 वह दिन जब अल्लू अर्जुन अपनी ‘पुष्पा 2 द रूल’ से सिनेमाघरों में राज करने के लिए आने वाले हैं। रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म के इस फिल्म का लोग किस कदर इंतजार कर रहे थे यह बताने की जरूरत नहीं है। दिसंबर का महीना निश्चित तौर पर हर एक फैंस के लिए काफी खास होने वाला है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस महीने सिनेमाघरों में तबाही मचने वाली है क्योंकि न सिर्फ ‘पुष्पा 2’ बल्कि वरुण धवन (Varun Dhawan) और कीर्ति सुरेश की फिल्म ‘बेबी जॉन‘ और शाहरुख खान के फैंस को भी तोहफा मिलने वाला है। आइए देखते हैं एक नजर इस लिस्ट पर जो फैंस के बीच काफी डिमांड में है।

Upcoming Movies In December 2024 में Pushpa 2

Credit- Tseries

दिसंबर की शुरुआत अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म  ‘पुष्पा 2 द रूल‘ (Pushpa 2 The Rule) से होने वाली है जो 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघर में दस्तक देने के लिए तैयार है। अल्लू अर्जुन इस बार इंटरनेशनल फायर लगाने के लिए आ रहे हैं। निश्चित तौर पर अब पुष्पा एक ब्रांड बन गया है और ऐसे में रश्मिका मंदाना के साथ तबाही मचाने के लिए अल्लू अर्जुन पूरी तरह से तैयार है। सुकुमार के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का लोग किस कदर इंतजार कर रहे थे इसमें कोई दो राय नहीं है। वहीं फिल्म में अल्लू अर्जुन, फहाद फाजिल, रश्मिका मंदाना, श्रीतेज, श्रीलीला, प्रियामणि जैसे स्टार्स नज़र आने वाले हैं।

Upcoming Movies In December 2024 में Vanvaas भी है लोगों के लिए स्पेशल

Credit- ZeeStudios

2024 का अंतिम महीना बॉलीवुड फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग होने वाला है क्योंकि अनिल शर्मा के निर्देशन में बनने वाली ‘वनवास’ रिलीज होने वाली है। उत्कर्ष शर्मा और नाना पाटेकर की यह फिल्म 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी जिसे लेकर लोगों के बीच काफी चर्चा है। ‘गदर 2’ फिल्म बनाने वाले अनिल शर्मा एक बार फिर अपने बेटे उत्कर्ष शर्मा को फिल्म में ला रहे हैं तो निश्चित तौर पर इसे किस कदर प्यार देते हैं यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

Upcoming Movies In December 2024 में Mufasa: The Lion King का भी इंतजार

Credit- Disney

20 दिसंबर का दिन शाहरुख खान के फैंस के लिए भी एक मायने में स्पेशल होने वाला है। दरअसल इस दिन रिलीज होने वाली है Mufasa के हिंदी वर्जन को खुद बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने अपने बेटे आर्यन खान और अबराम के साथ आवाज दी है। ऐसे में Mufasa के लिए भी लोगों की बेचैनी है और निश्चित तौर पर शाहरुख के फैंस इंतजार कर रहे हैं।

Upcoming Movies In December 2024 में Varun Dhawan की फिल्म Baby John भी शामिल

Credit- JioStudios

25 दिसंबर को न सिर्फ क्रिसमस का जश्न मनने वाला है बल्कि बेबी जॉन की रिलीज से सिनेमा लवर्स को भी तोहफा में मिलने वाला है। दरअसल वरुण धवन, कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी की ‘बेबी जॉन’ को लेकर लोगों के बीच क्रेज बरकरार है और ऐसे में 2024 के अंत में वरुण धवन के फैंस को क्या तोहफा मिलता है यह देखना दिलचस्प होने वाला है। सिनेमाघरों में इसके लिए लोग इंतजार करेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026