---Advertisement---

इस वीकेंड OTT पर रिलीज हो रही है ये धमाकेदार वेब सीरीज और फिल्में, एंटरटेनमेंट का होगा फुल ऑन डोज

Upcoming Web Series And Movies On OTT: वीकेंड पर अगर आप घर बैठकर कुछ एन्जॉय करना चाहते हैं तो ओटीटी पर बहुत कुछ है। इस वीकेंड कई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज हो रही है जिसके लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आप इन वेब सीरीज और फिल्म को देख सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 17, 2023 9:00 पूर्वाह्न | Updated: मार्च 17, 2023 11:22 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Upcoming Web Series And Movies On OTT: वीकेंड आने वाला है और ऐसे में ओटीटी लवर्स को इंतजार होता है नए कंटेंट का जिसमे भरपूर एंटरटेनमेंट हो। हम आपके लिए ले आए है इस हफ्ते रिलीज हो रही ऐसी ही कुछ धमाकेदार वेब सीरीज और फिल्में जो आपके वीकेंड को बना देंगी फुल ऑन एंटरटेनमेंट से भरपूर।

‘पॉप कौन’ में दिखेंगे सतीश कौशिक

हाल ही में दिग्गज कलाकार सतीश कौशिक का निधन हो गया और ऐसे में उनके फैंस इस सीरीज को लेकर बेहद एक्साइटेड है। इस सीरीज में सतीश कौशिक के अलावा कुणाल खेमू, सौरभ शुक्ला, राजपाल यादव और चंकी पांडे अहम किरदारों में है। 17 मार्च को स्ट्रीम होने जा रही, सतीश कौशिक की ये पहली और आखिरी वेब सीरीज फैंस के लिए उन्हें बड़ी श्रद्धांजलि होगी।

Also Read: Shilpa Shetty oops moments: कैमरे के सामने ड्रेस की वजह से कई दफा शर्मिंदा हो चुकी हैं शिल्पा, यहां देखें Video

‘रॉकेट बॉयज’ भी है फैंस के बीच बज में

शानदार एक्टिंग के साथ इस सीरीज में जिम सरभ, इश्वाक सिंह और रेजिना कासांद्रा जैसे कलाकार अहम किरदार में है। इस सीरीज का पहला सीजन दर्शकों को खूब पसंद आया था । साथ ही बता दें, ये वेब सीरीज सच्ची घटना पर आधारित है। ये सीरीज 16 मार्च को रिलीज हो गई है।

‘वाथी’ भी होने वाली है रिलीज

17 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही इस फिल्म साउथ स्टार धनुष शानदार एक्शन पैक रोल में नजर आयेंगे। फैंस को बेसब्री से इसका इंतजार है।

‘स्काई हाई’ को करें एन्जॉय

अगर आप हॉलीवुड वेब सीरीज के शौकीन है तो स्काई हाई आपके लिए इस वीकेंड जबरदस्त एंटरटेनमेंट साबित हो सकती है। ये सीरीज 17 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।

‘कुत्ते’ के लिए भी फैंस हैं इंतजार में

नेटफ्लिक्स पर 17 मार्च को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में अर्जुन कपूर, तब्बू और नसीरुद्दीन शाह लीड किरदारों में है। ये फिल्म पहले ही दर्शकों में काफी बज बना चुकी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026