---Advertisement---

Urfi Javed: आग में जलने के बाद रेडीमेड साड़ी को फाड़कर अतरंगी टच देती दिखीं ‘फॉलो कर लो यार’ स्टार! यूजर बोले- ‘ये कब सुधरेगी’

Urfi Javed: एक बार फिर अतरंगी फैशन सेंस के साथ एक्सपेरिमेंट करती दिखीं उर्फी जावेद, सोशल मीडिया पर अंदाज देखने के बाद लोग करने लगे जमकर ट्रोल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 21, 2024 3:07 अपराह्न

Urfi Javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: फैशन सेंस को लेकर हर बार सुर्खियां बटोर लेने वाली उर्फी जावेद बहुत जल्द प्राइम वीडियो पर अपनी सीरीज ‘फॉलो कर लो यार‘ को लेकर आने वाली है। इस शो को लेकर उर्फी काफी सुर्खियों में बनी हुई है और इस सब के बीच एक स्पेशल इवेंट के लिए उर्फी को स्पॉट किया गया।लेकिन एक बार फिर लोगों की निगाहें उनकी ड्रेस पर अटक गई जिसमें एक बार फिर वह अपने अजीबोगरीब फैशन को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई। फिलहाल उर्फी का साड़ी लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। आइए देखते हैं एक नजर।

इस तरह साड़ी को स्टाइलिश टच देती दिखीं

उर्फी जावेद के इस लुक की बात करें तो वह नियॉन कलर की स्टाइलिश साड़ी को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही है। इस रेडीमेड साड़ी को उन्होंने गोल्डन हैवी वर्क ब्लाउज के साथ पेयर कर रही है। लेकिन इस दौरान लोगों की निगाहें अटक गई जहां वह साड़ी को फाड़कर इसे अलग टच देती हुई दिखी। एक बार फिर अपने अजीबो गरीब फैशन से लोगों को हैरान करने में उर्फी कामयाब रही और रेडीमेड साड़ी को स्टाइल करने का अंदाज जिसने भी देखा वह देखते रह गया। वेट हेयर स्टाइल और न्यूड मेकअप के साथ वह अपने लुक को पेंडेंट के साथ कंप्लीट टच दे रही है।

लोग ले रहे जमकर मजे

इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, “यह कब सुधरेगी।” तो दूसरे ने कहा यह क्या है घाघरा या साड़ी अपरिचित नारी। एक ने कहा यह भी क्यों पहना है जब इतनी प्रॉब्लम है प्रॉपर कपड़े पहनने से। एक ने कहा, “इतनी सुंदर ड्रेस को बेकार बनाकर पहनी है।” एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, “थोड़ी देर के लिए लगा कि आज तो थोड़े अच्छे कपड़े पहने हैं फिर साइड में दिखा तो मालूम पड़ा क्या पहना है।”

पलकें और आइब्रो जला बैठी उर्फी

ड्रेसिंग सेंस को लेकर उर्फी जावेद अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर होती है। फिर भी वह एक भी एक्सपेरिमेंट करने से पीछे नहीं रहती है। बीते दिन वह अपकमिंग शो ‘फॉलो कर लो यार’ को प्रमोट करती नजर आई थी और इसके लिए वह ब्लैक ड्रेस में आग की लपटों के बीच नजर आई। इस स्टंट को करने के चक्कर में उर्फी की पलकें और आईब्रो भी जल गई जिसकी जानकारी उन्होंने खुद दी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026