---Advertisement---

‘फॉलो कर लो यार’ रिलीज के बाद Ananya Panday की दोस्त बनी Urfi Javed! छिपकली वाली ड्रेस में वीडियो हुआ वायरल

Urfi Javed: छिपकली वाली ड्रेस में अनन्या पांडे संग नजर आई उर्फी जावेद, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, एक बार फिर लोग कमेंट करने पर हुए मजबूर, आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 27, 2024 5:40 अपराह्न | Updated: अगस्त 27, 2024 6:17 अपराह्न

Urfi Javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: उर्फी जावेद फिलहाल प्राइम वीडियो पर अपनी सीरीज ‘फॉलो कर लो यार’ (Follow Kar Lo Yaar) को लेकर काफी चर्चा में है। यह वेब सीरीज उनकी जिंदगी की अनकही कहानियां पर आधारित है जिसमें उर्फी का अलग अंदाज देखने के बाद लोग हैरान रह गए हैं। अतरंगी ड्रेस से लगातार ट्रोल होने वाली उर्फी को इस वेब सीरीज में देखने के बाद फैंस के होश उड़ गए और किसी ने उर्फी की जिंदगी के इन पहलुओं के बारे में सोचा भी नहीं होगा। लेकिन अतरंगी क्वीन इस सब के बीच एक बार फिर ड्रेस के साथ एक्सपेरिमेंट करने को लेकर चर्चा में आ गई। लेकिन यह वीडियो इसलिए भी वायरल हो रहा है क्योंकि इसमें अनन्या पांडे के साथ नजर आ रही हैं।

गजब ड्रेस में नजर आई Urfi Javed

जहां तक उर्फी जावेद के लेटेस्ट लुक की बात करें तो वह व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में परफेक्ट शेप को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही है। हमेशा की तरह ड्रेस को एक्सपेरिमेंट करने में वह आगे रही और इस दौरान वह इस ड्रेस को अलग टच देते हुए ग्रीन शिमर आर्टिफिशियल छिपकली से इसे खास बना रही है। वीडियो में आप देखेंगे कि उर्फी जावेद खुद बताती है कि यह कोई मगरमच्छ नहीं बल्कि छिपकली है। बन हेयर स्टाइल और ग्लोइंग मेकअप के साथ उर्फी अपनी इस छिपकली वाली ड्रेस को कंप्लीट कर रही हैं।

Ananya Panday के साथ Urfi Javed को देख लोग हैरान

अनन्या पांडे के साथ उर्फी जावेद के इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान रह गए हैं क्योंकि दोनों काफी क्लोज हैं। वे आपस में गले मिलती हैं और इस दौरान स्लीवलेस फॉर्मल को-ऑर्ड में अनन्या नजर आ रही है। इस तरह अनन्या बताती है कि वह सिर्फ उर्फी को कॉल करेगी।

लोग उड़ा रहे खूब मजाक

लोग इस लुक पर जमकर कमेंट करने लगे और यूजर्स उर्फी को ट्रोल करते हुए नजर आए। कुछ उनकी ड्रेसिंग सेंस की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा इसके टैलेंट का वाकई कोई जवाब नहीं है तो दूसरे ने कहा क्रिएटिविटी तो है। एक ने कहा खुद यह छिपकली से कम है क्या। दूसरे यूजर ने लिखा क्या पहनती है भगवान ही जाने ये तो। एक ने कहा इसको कोई चांद पर भेज दो तो दूसरे ने कहा भाई इसके अलग ही शौक हैं। एक ने कमेंट में लिखा, “जेड प्लस सिक्योरिटी।”

चर्चा में है Urfi Javed की सीरीज

गौरतलब है कि 23 अगस्त को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली वेब सीरीज ‘फॉलो कर लो यार’ लगातार चर्चा में है। यह ओटीटी प्लेटफार्म पर ट्रेंड में है। तो दूसरी तरफ अनन्या पांडे की वेब सीरीज कॉल मी बेबी प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Salman Khan

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026