---Advertisement---

टॉपलेस होकर Urfi Javed ने मोतियों से ढका बदन, धाकड़ अंदाज में पैपराजी को दी खुलेआम धमकी

Urfi Javed: उर्फी जावेद अपने अंदाज से हर बार लोगों को चौंका देती हैं और कहने में दो राय नहीं है कि वह इंटरनेट पर खलबली मचाने के लिए काफी है। टॉपलेस होकर आना उनके लिए कुछ नया नहीं है लेकिन फिर भी उनके अंदाज को देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 11, 2023 4:00 अपराह्न

urfi javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: उर्फी जावेद अपने अंदाज से हर बार लोगों को चौंका देती हैं और कहने में दो राय नहीं है कि वह इंटरनेट पर खलबली मचाने के लिए काफी है। टॉपलेस होकर आना उनके लिए कुछ नया नहीं है लेकिन फिर भी उनके अंदाज को देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। यह बात सच है कि उन्हें आए दिन ट्रॉलिंग का भी सामना करना पड़ता है बावजूद इसके वह अपने नए एक्सपेरिमेंट से लोगों को इंप्रेस करने में पीछे नहीं रहती है। ऐसे में एक बार फिर उर्फी जावेद आ गई है अतरंगी ड्रेसिंग सेंस में लोगों को चौंकाने के लिए। इस बार टॉप के बदले उन्होंने मोतियों को बॉडी पर चिपकाती दिखी। आइए देखते हैं क्या खास है इस लुक में।

लेटेस्ट लुक से उर्फी ने मचाई तबाही

वायरल हो रहे लेटेस्ट लुक की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि उर्फी ट्रांसपेरेंट कपड़े पर मोतियों को चिपकाकर ड्रेस बनाती हुई नजर आ रही है। इस टॉप के साथ उन्होंने डेनिम को कैरी किया है लेकिन लोगों की निगाहें उनकी ड्रेस पर फिर से अटक गई है। कहने में दो राय नहीं है कि वह इसके साथ एक्सपेरिमेंट करने में कभी पीछे नहीं रहती हैं और एक बार फिर वह अपने अंदाज से चर्चा में आ गई। इस लुक को उर्फी ने एवरग्रीन हेयरस्टाइल पोनीटेल से कंप्लीट किया है और ग्लोसी मेकअप से इसे खास टच देती हुई नजर आई।

क्या है वीडियो में खास

विरल भयानी इंस्टाग्राम चैनल से वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी जावेद पैपराजी के सामने रोब दिखाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में वह एक नई पैप्स से कहती है कि “किसी ने परेशान किया तो मेरे पास आना वहीं उर्फी वहां मौजूद पैपराजी को कहती है कि कोई भी इसे परेशान मत करना। उर्फी का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और जिस तरह उन्होंने कहा, “तुम्हें कोई परेशान करे तो मेरे पास आना।” वह उनकी तरह अलग है।

वीडियो देख यूजर्स दे रहे हैं मजेदार कमेंट्स

इस वीडियो को देख एक बार फिर लोग उर्फी की चुटकी ले रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कहा, “इसको हिमाचल भेज दो मानसून आया हुआ है।” वहीं एक और यूजर ने कहा, “इसकी कोई क्लास नहीं है।” एक और यूजर ने कहा, “इतना सब कुछ करने के बाद भी इसके फॉलोअर्स नहीं बढ़ रहे हैं।” एक और यूजर का कहना है कि “सुधर जाओ बस करो।” हालांकि उर्फी को कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या कह रहे हैं। वह अपने अंदाज से हर बार चर्चा में आ ही जाती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Weight Loss

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Salman Khan

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026