---Advertisement---

छोटा पंडित विवाद के बीच हाथ में ड्रेस लेकर Urfi Javed ने काटा हंगामा, देख यूजर्स बोले- ‘एयरपोर्ट पर बेचने आई हो’

Urfi Javed: उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर हर बार लाइमलाइट बटोर लेती हैं। वजह चाहे कुछ भी हो एयरपोर्ट पर इस बार वह कुछ अलग अंदाज में पहुंची और इसे देखने के बाद लोग सवालों की झड़ी लगाते दिखे हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह लुक चर्चा में है और फैंस के बीच वह सुर्खियों में है। छोटा पंडित बनने पर जहां एक तरफ उन्हें लताड़ लग रही है वहीं दूसरी तरफ वह लेटेस्ट लुक से तहलका मचाने आ गई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 31, 2023 3:21 अपराह्न

Urfi Javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: उर्फी जावेद अपने अंदाज में हंगामा मचाना खूब जानती है चाहे वह कुछ भी हो। जहां अभी हाल ही में वह अपने छोटा पंडित लुक की वजह से काफी विवादों में रही। वहीं एक बार फिर लाइमलाइट बटोरने में उर्फी कामयाब रही है। दरअसल उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स एक बार फिर उन्हें ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल उर्फी को बार-बार एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जाता है और इस वजह से यूजर्स उन पर सवाल उठाते हुए नजर आते हैं। इस वीडियो में उर्फी कुछ ऐसा करती हुई दिखाई दी जिसके बाद हंगामा तो तय है।

हाथ में ड्रेस लेकर नजर आई उर्फी

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें उर्फी जहां एक ड्रेस को स्टाइल करती हुई नजर आई। वहीं दूसरी ड्रेस को हाथ में रखकर वह पैपराजी के साथ पोज़ दे रही है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी जावेद क्रीम कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही है जिसके स्ट्रिप्स मैरून कलर में हैं। वहीं उर्फी के हाथ में ड्रेस की बात करें तो वह मैरून कलर की शॉर्ट ड्रेस है जिसमें स्ट्रिप्स क्रीम कलर में है। उर्फी ने अपने लुक को मैचिंग हाई हील्स से कंप्लीट किया। वहीं बन हेयर स्टाइल और मिनिमल ग्लोइंग मेकअप में हमेशा की तरह उर्फी अलग नजर आई।

वीडियो देख यूजर्स भर रहे चटकारे

उर्फी जावेद के इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कहा, “यह उर्फी कहीं जाती भी है या फिर पैप्स के लिए एयरपोर्ट पर आ जाती है।” एक और यूजर ने कहा, “यह ड्रेस।” एक और यूजर का कहना है एक पर एक फ्री तो दूसरे ने कहा बस कर क्यों ऐसा करती है. एक और यूजर ने कहा, “फैशन के नाम पर कुछ भी” तो दूसरे ने कहा, “पागल कहीं की”। एक और यूजर ने कहा, “एयरपोर्ट पर बेचने के लिए खड़ी है क्या।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 19

जून 29, 2026

Awarapan 2 Official Teaser

जून 29, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 29, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 10

जून 29, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 3

जून 29, 2026

Satendra Soni

जून 28, 2026