---Advertisement---

Urfi Javed ने मछलियों को पकड़कर ब्रालेट की डिजाइन, देख लोग बोले- ‘स्टाइल में बेजुबान को मत लाओ’

Urfi Javed: उर्फी जावेद का लेटेस्ट एक्वेरियम बुक काफी चर्चा में है जिसमें वह मछलियों को पॉलिथीन में पकड़ कर ब्रॉलेट को डिजाइन करती हुई नजर आई है। इस लुक को देखने के बाद आप निश्चित तौर पर अपने सिर को पकड़ लेंगे और यह कहने पर मजबूर हो जाएंगे कि यह है क्या। मछलियों को पॉलिथीन में बांधकर उर्फी ने जिस तरह अपनी ड्रेस को स्टाइल की वह है तो काबिले तारीफ लेकिन यह फैशन साइंस वाकई काफी अजीबो गरीब और अतरंगी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 3, 2023 3:55 अपराह्न | Updated: सितम्बर 3, 2023 4:46 अपराह्न

Urfi Javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: उर्फी जावेद वह नाम है जो आज हर दिन लाइमलाइट में बनी रहती है। अपनी अतरंगी फैशन सेंस से वह लोगों को भले ही इंप्रेस नहीं कर पाती हो लेकिन इसकी वजह से वह चर्चा में जरूर आ जाती हैं। अगर यह कहें कि उर्फी वह नाम है जिसे आप पसंद या नफरत तो कर सकते हैं लेकिन उन्हें इग्नोर नहीं कर सकते हैं। यही वजह है कि वह अपना जलवा दिखाने में कभी पीछे नहीं रहती हैं। एक बार फिर उर्फी आ गई है अपने नए अंदाज के साथ। इस बार शायद देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान क्योंकि उन्होंने अपने लुक के साथ इस तरह किया कुछ खास एक्सपेरिमेंट।

इस मछली वाले लुक को देख लोग रह गए हैरान

जहां तक इस लुक की बात करें तो उर्फी ने पॉलिथीन में पानी भरकर उसमें मछलियों को रखा है और इससे वह ब्रॉलेट को डिजाइन करती हुई दिखी। एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को पिक लोअर से कंप्लीट किया है लेकिन लोगों की निगाहें तो मछली वाली इस ब्रॉलेट पर अटक गई। मछलियों के एक्वेरियम बनकर नजर आ रही उर्फी को देख लोग हैरान रह गए। इस लुक में आप देख सकते हैं कि ब्रॉलेट से मछलियां साफ नजर आ रही है और वह पानी में इधर से उधर जा रही हैंm इस वीडियो को शेयर कर उर्फी ने लिखा, “मछली जल की रानी है।” एक्ट्रेस ने अपने लुक को स्टाइलिश दो चोटी से कंप्लीट किया है और अपनी अदाएं दिखा रही है।

यूजर्स कर रहे हैं उर्फी पर मजेदार कमेंट

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “अपनी फैशन स्टाइल में बेजुबान को मत लाओ।” एक और यूजर ने कहा, “जिसको शर्मिंदा करना आज की उर्फी की कहानी है।” एक और ट्रोलर का कहना है, “ओह नो यह तो आज दुनिया का आठवां अजूबा है।” एक और यूजर का कहना है, “मछली को कैसे पड़ सकती हो” तो एक और यूजर ने कहा, “मछली भी नाराज है और निकलना चाह रही है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026