---Advertisement---

महिला पहलवानों को मिला Urfi Javed का साथ, विरोधियों की क्लास लगाते हुए कह डाली बड़ी बात

Urfi Javed: अतरंगी फैशन से हमेशा लोगों के बीच चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद को आज दुनिया जानती है। फैशन को नया आयाम देना उर्फी बखूबी जानती है लेकिन एक और चीज है जिसमें उर्फी माहिर है और वह है उनका बेबाकपन। मुद्दा चाहे कोई भी उर्फी उसपर अपनी प्रतिक्रिया देने में कभी पीछे ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 30, 2023 10:33 पूर्वाह्न

Urfi Javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: अतरंगी फैशन से हमेशा लोगों के बीच चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद को आज दुनिया जानती है। फैशन को नया आयाम देना उर्फी बखूबी जानती है लेकिन एक और चीज है जिसमें उर्फी माहिर है और वह है उनका बेबाकपन। मुद्दा चाहे कोई भी उर्फी उसपर अपनी प्रतिक्रिया देने में कभी पीछे नहीं रहती हैं। यह बात सच है कि उर्फी के फैशन सेन्स को लेकर ट्रोलर्स से खूब लताड़ भी लगती है लेकिन एक्ट्रेस को पता है कि कैसे लोगों को चुप करवाना है। इस बीच सोशल मीडिया पर वह चर्चा में है और इस बार भी वजह है उनका बेबाकपन। उर्फी अपनी बात रखने में कभी नहीं झिझकती हैं और ऐसे में उनका लेटेस्ट ट्वीट काफी चर्चा में है जिसमें वह उन लोगों लताड़ लगाती दिखी हैं जिन्होंने महिला पहलवानों के फोटो के साथ छेड़छाड़ करने में संलग्न हैं।

क्या है पूरा मामला

दरअसल सोशल मीडिया पर दो तस्वीर काफी वायरल हो रही है जो एक कोलाज में है। फोटोज में रेस्लर संगीता फोगाट और विनेश फोगाट नजर आ रही हैं। जहां पहली तस्वीर में संगीता और विनेश के चेहरे से हंसी गायब है वहीं दूसरी फोटो में दोनों हंस रही हैं। यह फोटो किसी बस का प्रतीत हो रहा है जिसमें उनके साथ पुलिसवाले भी मौजूद हैं। इन मोफ्ड फोटोज को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा जारी है और ऐसे में उर्फी जावेद ने भी इस फोटो पर अपनी प्रतिक्रया दी है। एक्ट्रेस ने उनलोगों को खरीखोटी सुनाई है जो इस तरह से किसी की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ करते हैं।

ये भी पढ़ें: कभी Vicky Kaushal के लिए यह बॉलीवुड एक्ट्रेस पति को तलाक देने के लिए थी तैयार, इन हसीनाओं संग भी उड़ी अफेयर्स की अफवाहें

उर्फी ने कहीं ये बात

उर्फी जावेद ने इन फोटोज को ट्वीट कर कहा, “लोग अपने झूठ को साबित करने के लिए फोटो को इस तरह एडिट क्यों करते हैं! किसी को गलत ठहराने के लिए इतना नहीं गिरना चाहिए कि झूठ का सहारा लिया जाए।”

चर्चा में रहती हैं उर्फी जावेद

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब उर्फी जावेद किसी मुद्दे पर अपनी बात बेबाकी से रखी हो। वह आए दिन किसी ना किसी मुद्दे पर अपना पॉइंट ऑफ़ व्यू रखने में पीछे नहीं रहती हैं। एक्ट्रेस अपने बेबाक बयान और फैशन स्टेटमेंट से लोगों को चौंकाने में कभी पीछे नहीं रहती हैं। उर्फी की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फोलोविंग है जो उन्हें पसंद भी करती है लेकिन यूजर्स का एक वर्ग ऐसा भी है जो उन्हें खूब ट्रोल करता है।

ये भी पढ़ें: अब पार्लर के खर्चे को कहें ‘बाय’, घर पर इस तरह आसानी से करें Manicure और Pedicure

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026