---Advertisement---

Urfi Javed: पुरानी साड़ी से रिविलिंग ड्रेस बनाकर चिल करती नजर आई हसीना, देख यूजर्स ने लिए खूब चटकारे

Urfi Javed: उर्फी जावेद इस बार साड़ी से बनाकर ड्रेस पहनती हुई दिखाई दी और वह सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गई है। हालांकि यह सच है कि हर बार की तरह एक बार फिर वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई और वजह बनी उनकी रिवीलिंग ड्रेस। दरअसल इस ड्रेस से बहुत कुछ साफ दिखाई दे रही है जो लोगों को पसंद नहीं आया और वह उन्हें ट्रोल करने लगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 11, 2023 1:20 अपराह्न

URFI JAVED
Follow Us
---Advertisement---

उर्फी जावेद ड्रेस के साथ एक्सपेरिमेंट करने में कभी पीछे नहीं रहती हैं और एक बार फिर कुछ ऐसा ही करती हुई नजर आई। इस बार वह लोगों को हैरान करने में कामयाब हुई। दरअसल वह पुरानी साड़ी से रिवीलिंग ड्रेस बनाकर लोगों को चौंका चुकी है और यह बात सच है कि उनकी यह ड्रेस अतरंगी नहीं है। जी हां, आप शायद चौंक गए होंगे लेकिन यह सच है कि इस बार एक्सपेरिमेंट करते हुए उर्फी कुछ ऐसा तैयार कर दी जिसके बाद लोग हैरान रह गए हैं। इस ड्रेस में उर्फी खूब मस्ती करती हुई नजर आ रही है और उन्होंने सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को शेयर किया।

मस्ती करती नजर आई उर्फी

उर्फी जावेद ने लुक को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “ये चिली है।” वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी पार्क में बारिश के बीच मस्ती कर रही है और इस दौरान अपनी ड्रेस को फ्लॉन्ट कर रही हैं। जहां तक ड्रेस की बात करें तो यह वन स्ट्रिप थाई हाई स्लिट ड्रेस है जो काफी रिवीलिंग है। बैकलेस ड्रेस में उर्फी के पैर जमीन पर नहीं है और वह इसमें मटकती हुई नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने अपने लुक को सिंपल ग्लोइंग मेकअप और स्टाइलिश हेयर स्टाइल से कंप्लीट किया है जो वाकई काफी खास है।

रिविलिंग लुक पड़ा उर्फी पर भारी

जहां तक लुक की बात करें तो वह बैकलेस स्टाइल को फ्लॉन्ट कर रही है और ड्रेस से उर्फी के अंडरवियर की साफ झलक दिखाई दे रही है। वहीं हाई हील्स में उर्फी अपनी कातिलाना स्माइल से लोगों को इंप्रेस करती हुई दिखाई दी। एक तस्वीर में वह सैंडविच को एंजॉय कर रही हैं। अपने लुक को रिवील करने में उर्फी का वाकई कोई जवाब नहीं है और वह मौका ढूंढती हैं ताकि लोगों को इंप्रेस कर सके। यह बात सच है कि उन्हें अक्सर ट्रोलिंग का ही सामना करना पड़ता है।

यूजर्स ले रहे उर्फी की चुटकी

इस पोस्ट को देखने के बाद एक यूजर ने कहा, “इतने सारे कपड़े तबीयत तो ठीक है।” एक और यूजर का कहना है, “प्यारी लग रही हो” तो दूसरे ने कहा, “बकवास।” एक और यूजर का कहना है “फ्लोरल प्रिंट को काफी डिमांड में है।” एक और यूजर ने कहा, “गॉर्जियस लेडी।” एक और यूजर का कहना है, “बस करो अब क्या करना चाह रही हो।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Salman Khan

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026