---Advertisement---

Urfi Javed ने ड्रेस को छोड़ अब इस चीज के साथ कर बैठी एक्सपेरिमेंट, यूजर्स बोले- ‘मुझे लगा आइसक्रीम आउटफिट बनाएगी’

Urfi Javed: उर्फी जावेद इस बार ड्रेस को छोड़ खाने के साथ एक्सपेरिमेंट करती हुई नजर आई। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अजीबोगरीब खाने का लुत्फ उठाती हुई नजर आ रही है और वह इसे अपना फेवरेट डिश बता रही है। वीडियो को देखने के बाद फैंस मुंह बनाने लगे हैं और उर्फी की जमकर चुटकी ले रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 13, 2023 1:28 अपराह्न

urfi javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: उर्फी जावेद अक्सर ड्रेस के साथ एक्सपेरिमेंट करती हैं और यह बात सच है कि वह लोगों को चौंकाने में कभी पीछे नहीं रहती हैं। हालांकि इस बार उर्फी ड्रेस को छोड़ कुछ ऐसा एक्सपेरिमेंट कर बैठी जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। दरअसल इस बार वह फैशन को छोड़ अपने खाने के साथ एक्सपेरिमेंट करती हुई नजर आई और इसे देखने के बाद लोग मुंह बनाने लगे हैं। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर उर्फी करना क्या चाहती हैं। कभी ड्रेस को अतरंगी बनाने वाली उर्फी खाने के टेस्ट को भी अजीबोगरीब बनाना खूब जानती है। इतना तो इस वीडियो को देखने के बाद तय है आइए देखते हैं आखिर ऐसा क्या कर गई उर्फी जावेद।

खाने के साथ एक्सपेरिमेंट देख लोगों ने पकड़ा माथा

दरअसल इस वीडियो में उर्फी जावेद फैंस को बताती है कि सोया सॉस और वेनिला आइसक्रीम को एक साथ मिलाकर साल्टेड चिप्स के साथ खाना वाकई काफी मजेदार होने वाला है। जी हां, उर्फी जावेद के मुताबिक यह डिजर्ट उनका फेवरेट है और वह इसे काफी एंजॉय करती हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी ने लिखा, “बात मानो कांबिनेशन अच्छा है सोया सॉस और वेनिला आइसक्रीम साल्टेड चिप्स के साथ। मेरा फेवरेट डिजर्ट रेसिपी।” वीडियो को देखने के बाद फैंस मुंह बना रहे हैं।

साइड कट डोरियों से बनी यह ऑफ शोल्डर ड्रेस है अजीब

जहां तक उर्फी जावेद के इस वीडियो की बात करें तो वह न सिर्फ खाने बल्कि अपने ड्रेस में भी अजीबोगरीब नजर आई। साइड कट डोरियों से बनी यह ऑफ शोल्डर ड्रेस वाकई काफी ग्लैमरस है। इस वीडियो में उर्फी हाई बन स्टाइल को फ्रंट स्लिक से कंप्लीट कर रही हैं। कहने में दो राय नहीं है कि उनका यह अंदाज हमेशा की तरह काफी अलग और खास है लेकिन यूजर्स उनके खाने के टेस्ट की चमकर चुटकी ले रहे हैं।

वीडियो देख लोग ले रहे चुटकी

वीडियो को देख एक यूजर ने कहा, “मुझे लगा अब यह आइसक्रीम से आउटफिट बनाएगी।” एक और यूजर ने कहा, “कपड़े तो अजीब पहनना ही है और खाना भी अजीब ही है इनका।” एक और यूजर का कहना है इतनी रिस्क वाले कपड़े क्यों पहनती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Salman Khan

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026