---Advertisement---

आखिर किस चीज से Urfi Javed ने बनाई खूबसूरत ड्रेस, देख लोग बोले- ‘कभी हमारी गली भी सफाई कर दिया करो’

Urfi Javed: उर्फी जावेद का लेटेस्ट लुक देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे लेकिन शायद आपको विश्वास भी ना हो क्योंकि इस बार वह कुछ अलग एक्सपेरिमेंट करती हुई नजर आई। प्लास्टिक बोतल से बनी ड्रेस को देखने के बाद शायद आपकी भी बोलती बंद हो जाए। उनका यह अंदाज काफी अलग है। एक बार फिर यूजर्स उर्फी की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उन्हें ट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 20, 2023 4:08 अपराह्न

Urfi Javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: उर्फी जावेद का वाकई कोई जवाब नहीं है। एक्ट्रेस हर बार कुछ ऐसा करती हैं जो हैरान कर देने के लिए काफी है। ड्रेस के साथ एक्सपेरिमेंट करने में उर्फी का कोई मुकाबला ही नहीं है और लेटेस्ट लुक को देखने के बाद आप भी सिर झुकाने को मजबूर हो जाएंगे। ग्लैमरस आउटफिट बनाकर लोगों को चौका रही उर्फी जावेद एक बार फिर एक्सपेरिमेंट कर सुर्खियों में आ गई। लेकिन आप इस ड्रेस को देखने के बाद हैरान रह जाएंगे और सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर ड्रेस किस चीज से बनाई गई है। यहां तक कि सच्चाई जानकर आपकी बोलती बंद हो जाएगी। आइए देखते हैं यह लेटेस्ट लुक।

लोगों को हैरान कर गई उर्फी

जहां तक उर्फी जावेद की बात करें तो लेटेस्ट वीडियो में वह प्लास्टिक बोतल इकट्ठा कर रही है। वीडियो में उर्फी कचरे के डब्बे से बोतल निकालती हैं तो सड़क पर भी बोतल चुनती हुई नजर आती हैं। उसके बाद उर्फी इन सब के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए प्लास्टिक बोतल से ड्रेस बनाती दिख रही है और बाद में कैमरे पर इस ड्रेस की झलक दिखा कर लोगों को हैरान कर देती हैं। दरअसल उर्फी ब्रालेट टॉप और स्कर्ट बनाकर चमचमाती ड्रेस से चर्चा में आ गई है। उर्फी ने कैप्शन में इस बात का खुलासा किया कि “प्लास्टिक बोतल से बनाई गई ड्रेस अविश्वसनीय।”

यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट

इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग प्लास्टिक के रीसायकल के लिए उर्फी की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग उन्हें क्रिएटिव ब्यूटी फुल क्वीन बता रहे हैं। वही एक यूजर ने इस पर मजे लेते हुए कहा, “हमारे गली में आती तो यहां भी सफाई हो जाता।” तो एक और यूजर ने कहा, “आई।” एक और यूज़र ने कहा, “हमारा कचरा उसका ड्रेस” तो दूसरे ने कहा, “क्या दिमाग लगाया है।” एक और यूजर ने कहा, “कबाड़” तो दूसरे ने कहा, “पैसों की बचत कचरो से कपड़े बनाए।” एक और यूजर ने कहा, “वाह दीदी आप ऐसी ड्रेस बनाकर कचरा साफ करो।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Awarapan 2 Vs Batwara 1947

अगस्त 13, 2026

Viral Video

अगस्त 13, 2026

The Traitors 2

अगस्त 13, 2026

Kangana Ranaut

अगस्त 13, 2026

Haiwaan Teaser

अगस्त 13, 2026

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026