---Advertisement---

क्या इंस्टाग्राम पर Urfi Javed नहीं दिखा पाएंगी टशन! इस पोस्ट को देख लोगों के बीच मच गई हलचल

Urfi Javed: उर्फी जावेद के इंस्टाग्राम अकाउंट के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद मानो सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। फैंस को तगड़ा झटका लगा तो ट्रेलर्स को मानो एक और मौका मिल गया। दरअसल उर्फी जावेद के अकाउंट को कुछ देर के लिए सस्पेंड कर दिया गया था।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 3, 2023 12:15 अपराह्न

Urfi Javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: अतरंगी ड्रेस से हर बार बवाल मचाने वाली उर्फी जावेद के फैंस को तगड़ा झटका लगा। जी हां, कुछ मिनट में सोशल मीडिया पर मानो बवाल मच गया जब उर्फी यह या पोस्ट कर किया कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि बाद में इंस्टाग्राम की तरफ से एक और मैसेज को शेयर कर उर्फी ने लोगों को राहत की सांस दी है। इस स्क्रीनशॉट को पोस्ट करने के बाद से उर्फी लगातार चर्चा में है। वहीं ट्रोलर्स इस मामले में भी अतरंगी क्वीन को ट्रोल करने में पीछे नहीं रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा।

सोशल मीडिया पर फैन्स रह गए हैरान

यह बात सच है कि उर्फी जावेद को लोग पसंद करें या फिर नापसंद लेकिन वह हमेशा चर्चा में रहती है और लोग उन्हें इग्नोर नहीं कर सकते। इस बीच उर्फी ने एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए फैंस को इस बात की जानकारी दी कि इंस्टाग्राम की तरफ से उन्हें मैसेज आया था कि हम आपके अकाउंट को सस्पेंड कर रहे हैं। वहीं इसकी वजह यह बताया गया था कि उर्फी जावेद की एक्टिविटी कम्युनिटी गाइडलाइंस के खिलाफ है। इस पोस्ट को देखने के बाद सोशल मीडिया पर मानो हलचल मच गई है।

इस पोस्ट को देख लोगों को आई राहत

हालांकि एक और पोस्ट में उर्फी जावेद ने इस बात की जानकारी दी कि इंस्टाग्राम की तरफ से उन्हें एक और मैसेज आया है। इसमें यह बताया गया था कि उर्फी के अकाउंट को गलती से सस्पेंड किया गया था और डिसेबल हुआ था। इतना ही नहीं उर्फी से माफी भी मांगी गई है। वही इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए उर्फी ने लिखा, “प्लीज आप निर्णय लें कि क्या करना है।”

उर्फी ने पोस्ट को किया डिलीट

उर्फी ने एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए यह लिखा था कि “लो कई लोगों की मुरादे पूरी हुई।” हालांकि कुछ देर के बाद ही उन्होंने इस पोस्ट को भी डिलीट कर दिया क्योंकि इंस्टाग्राम की तरफ से उन्हें इस बात की जानकारी दी गई की यह उनकी गलती है। हमेशा ड्रेस के साथ एक्सपेरिमेंट करने की वजह से उर्फी चर्चा में बनी रहती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026