---Advertisement---

गुलाबी सूट पहन गणपति के दर्शन करने पहुंची Urfi Javed, पूरे कपड़ों में देख लोग बोले “लगता है सुधर गई”

Urfi Javed हाल ही में अपने अतरंगी लुक से हटकर एक नए अवतार में नज़र आईं जो लोगों को हैरान कर रहा है। इस बार उर्फी एक शरारा सूट पहने नज़र आईं जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं अपने इस नए लुक के साथ वह लालबागचा राजा के दर्शन करती दिखाई दीं।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 22, 2023 4:25 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: अपने अतरंगी कपड़ों के लिए मशहूर उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर सबसे ज़्यादा ट्रेंड होती हैं। उर्फी के अजीबोग़रीब आउटफ़िट्स देखकर लोग अक्सर अपना सिर पकड़ लेते हैं और उन्हें उनके कपड़ों पर जमकर ट्रोल भी करते हैं। वहीं अब उर्फी एक बार फिर मीडिया के सामने आईं हैं, लेकिन इस बार उनके आउटफ़िट को ट्रोल नहीं बल्कि लोगों से तारीफ़ें मिल रही हैं। 

गुलाबी सूट में नज़र आईं Urfi Javed 

दरअसल शुक्रवार को Urfi Javed मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची, जहां उर्फी के लुक ने सबको हैरान कर दिया। इस दौरान एक गुलाबी रंग का शरारा सूट पहने नज़र आईं जिसे देखकर हर कोई चौंक गया। उनका यह गुलाबी आउटफ़िट देखने में तो बेहद खूबसूरत था मगर इसके शरारा की लंबाई उर्फी की लंबाई से कुछ ज़्यादा ही बड़ी थी। इस कारण उन्हें बार-बार अपने शरारा को ऊपर उठाकर चलना पड़ रहा था। इसके साथ ही उन्होंने अपने सूट के साथ एक गुलाबी रंग के नेट का बेहद ही खूबसूरत दुपट्टा भी लिया हुआ था जिससे उन्होंने अपने सिर को ढक रखा था। उनकी यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है।

उर्फी को पूरे कपड़ों में देख लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया 

आपको बता दें कि Urfi Javed को अक्सर अतरंगी कपड़ों में देखा जाता है। ऐसे में उन्हें सूट में देखना लोगों को बहुत हैरान कर रहा है। एक यूज़र ने उर्फी की वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा “चलो अच्छा है इसने शिल्पा शेट्टी की तरह शर्ट के नीचे लुंगी नहीं बांधी गणपति वाले गाने पर।” दूसरे यूज़र ने लिखा “अगर ये सुधर सकती है तो कोई भी सुधर सकता है।” तीसरे यूज़र ने कमेंट किया “कवर किया है खुद को, तो आज ऐसे ही सही लग रही है!” एक और यूज़र ने लिखा “लगता है सुधर गई!”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026