---Advertisement---

Urfi Javed की थ्रोबैक तस्वीर ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, लाल साड़ी में अभिनेत्री ने दिखाया ग्लैमरस अवतार

Urfi Javed साल 2022 में ‘हाय हाय यह मजबूरी’ गाने की म्यूज़िक वीडियो में नज़र आईं थीं। इस गाने में उनकी लाल रंग की साड़ी ने काफ़ी सुर्ख़ियाँ बटोरीं थी।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 22, 2023 11:19 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 22, 2023 12:29 अपराह्न

Urfi Javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: अपने अतरंगी लुक्स के लिए मशहूर इंटरनेट सेन्सेशन और टीवी अभिनेत्री उर्फी जावेद को आज भला कौन नहीं जानता। अभिनेत्री अपने अतरंगी लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनके खुद से डिज़ाइन किये हुए आउटफ़िट्स सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रेंड होते हैं। आए दिन अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियो शेयर करते लोगों के दिलों की धड़कने बढ़ाती रहती हैं। अब एक बार फिर उर्फी जावेद ने फैंस के बीच अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें अभिनेत्री को रेड साड़ी पहने देखा जा सकता है। 

Urfi Javed की रेड आउटफ़िट ने सोशल मीडिया पर लगाई आग

मंगलवार को Urfi Javed ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उर्फी लाल रंग की साड़ी पहने ग्लैमरस अवतार में दिख रही हैं। दरअसल अभिनेत्री की यह तस्वीर उनके गाने ‘हाय हाय यह मजबूरी’ के म्यूज़िक वीडियो की है जो साल 2022 में रिलीज़ हुआ था। उर्फी द्वारा शेयर की गई तस्वीर में उनके लुक की बात करें तो अभिनेत्री इस तस्वीर में एक फूलों से सजे झूले पर बैठीं हैं। उन्होंने लाल रंग की साड़ी के साथ एक बेहद ग्लैमरस ब्लाउज़ पहना हुआ है जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ ही उर्फी ने हाथ में लाल रंग की चूड़ियां भी पहनी है। इस तस्वीर में उन पर पानी की बूंदे उड़ती भी दिख रही हैं। अभिनेत्री ने इस तस्वीर को अपने गाने ‘हाय हाय यह मजबूरी’ के साथ शेयर किया।  

‘हाय हाय यह मजबूरी’ गाने में उर्फी का दिखा था ऐसा अवतार 

साल 2022 में रिलीज़ हुए Urfi Javed के ‘हाय हाय यह मजबूरी’ गाने में उनका एक अलग ग्लैमरस अंदाज़ देखने को मिला था। इस गाने में उर्फी की लाल साड़ी बहुत ट्रेंड हुई थी। यह गाना श्रुति राणों ने गाया है जिसको यूट्यूब पर 20 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। वहीं उर्फी के काम की बात करें तो अभिनेत्री बिग बॉस ओटीटी के पहले सीज़न में नज़र आईं थीं। उन्होंने मेरी दुर्गा, बड़े भैया की दुल्हनियां और बेपनाह जैसै कोई टीवी सीरियल्स में काम किया है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Orry

अगस्त 28, 2026

Amitabh Bachchan

अगस्त 28, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

अगस्त 28, 2026

Toxic Box Office Collection Day 2

अगस्त 28, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 27, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 13

अगस्त 27, 2026