---Advertisement---

क्यों Urfi Javed की बहन ने घर को बताया Bigg Boss, धर्म को लेकर कुछ ऐसा कह गई कि ट्रोलर्स रह गए शॉक्ड

Urfi Javed: उर्फी जावेद की बहनों ने किया अपने घर और पिता को लेकर कई खुलासे, आइए जानते हैं क्या कह गई जावेद बहन जिसकी वजह से चर्चा में है यह वीडियो, आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 12, 2024 7:03 अपराह्न

Urfi Javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: उर्फी जावेद (Urfi Javed) जो हाल ही में अपनी वेब सीरीज ‘फॉलो कर लो यार‘ (Follow Kar Lo Yaar) को लेकर सुर्खियों में आई हैं। यह सच है कि शो में वह अपनी जिंदगी की कई अनसुनी कहानियां से लोगों को करवाती थी लेकिन इस सबके बीच जावेद बहनों ने खुलेआम अपने घर को बिग बॉस का घर बताया लेकिन क्यों। इस बारे में खुद उर्फी जावेद की बहन बात करती नजर आई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उर्फी की बहनों ने कुछ ऐसा कहा है जो निश्चित तौर पर उनके हेटर्स के लिए तमाचे से कम नहीं है। आइए देखते हैं।

घर में Urfi Javed के पिता ने लगाए थे कैमरे

Pinkvilla को दिए गए इंटरव्यू में इस बारे में बात करती नजर आई उनकी बहने और इस दौरान वह बताती हैं कि कैसे उन्हें अपना घर ही बिग बॉस का घर लगता था। उन्होंने अपने पिता की करतूत का खुलासा किया और बताया कि कैसे उन पर करी निगरानी रखा जाता था। वे बताती हैं कि उनके घर में 500 कैमरे थे लिविंग रूम और डाइनिंग रूम में अलग।

धर्म को लेकर Urfi Javed की बहन ने तोड़ी चुप्पी

उर्फी जावेद को अक्सर उनके धर्म के लिए ट्रोल किया जाता है जब वह रिविलिंग ड्रेस में बाहर निकलती है। इस बारे में बात करते हुए जावेद सिस्टर्स कहती है कि “धर्म बहुत अच्छी चीज होती है लेकिन इसे गलत तरीके से दिखाया जाता है। ऐसा नहीं है कि यह कर रही हो तो अच्छी मुसलमान हो और यह नहीं कर रही हो तो अच्छी मुसलमान नहीं हो।” दरअसल इस दौरान उर्फी की बहनें अपने पिता के बारे में बात कर रही होती है। वह कहती है कि वह खुद व्रत नहीं रखते थे लेकिन हमें व्रत रखने के लिए मजबूर करते थे।

Urfi Javed की बहन ने Bigg Boss को लेकर कहीं ये बात

इस दौरान जब उनसे पूछा जाता है कि आपके लिए बिग बॉस के घर में जाना आसान होगा तब वह कहती है कि हां हमें तो आदत है बिग बॉस के घर में रहने की। उर्फी की बहन यह भी बताती है कि उनकी मां ने उन्हें नमाज पढ़ना सिखाया और व्रत करना भी और उनकी मां करती भी है। ऐसे में हेटर्स को यह सुनकर झटका लगा होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026