---Advertisement---

Urfi Javed: टाइट फिट ड्रेस में स्टाइल मारने निकली उर्फी की हुई फजीहत, Opps moment देख बोले यूजर्स- ‘फेम की भूखी’

Urfi Javed: इसमें कोई शक नहीं है कि उसे जावेद लोगों के बीच हर बार चर्चा में रहती हैं और वजह है उनकी अतरंगी ड्रेस। हालांकि एक्ट्रेस को कई दफा ट्रोल किया जाता है और खुलेआम उनकी इज्जत का मजाक उड़ाया जाता है। उर्फी को कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके लुक की तारीफ ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 27, 2023 6:35 अपराह्न

urfi javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: इसमें कोई शक नहीं है कि उसे जावेद लोगों के बीच हर बार चर्चा में रहती हैं और वजह है उनकी अतरंगी ड्रेस। हालांकि एक्ट्रेस को कई दफा ट्रोल किया जाता है और खुलेआम उनकी इज्जत का मजाक उड़ाया जाता है। उर्फी को कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं या फिर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इस बीच एक बार फिर उर्फी आ गई है और साथ में लाई है अपना अलग अंदाज। जी हां सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उर्फी जावेद को अतरंगी ड्रेस पहनना भारी पड़ा है और वह कैमरे पर लड़खड़ाती हुई दिखी। जी हां, यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

क्या है उर्फी के इस लुक में खास

विरल भयानी इंस्टाग्राम से जारी उर्फी मैडम के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह खुद को टाइट फिट में स्टाइल कर रही हैं। यह ड्रेस हमेशा की तरह अतरंगी है। लुक की बात करें तो यह वन साइड फुल स्लीव है तो दूसरी साइड पर वह टॉप से काटकर स्टाइल कर रही हैं। उन्होंने शिमरी ब्रोच को चिपका लिया है। इस लुक को उर्फी ने हाई हील्स और हाई बन से कंप्लीट किया। हाई हील्स में एक्ट्रेस जबरदस्त पोज दे रही हैं।

ये भी पढ़ें: दमदार कहानी और इमोशंस को देखने के लिए इन Web series को फैमिली संग करें एन्जॉय, ट्विस्ट से आएगा भरपूर मजा

उर्फी हुई ऊप्स मोमेंट का शिकार

वीडियो में आप आगे देखेंगे कि जब उर्फी पैपराजी संग मस्ती करती हुई सीढ़ियां चढ़ रही है तो हाई हील्स और ड्रेस धोखा देती है और वह गिर जाती है। यह बात सच है कि कैमरे पर वह उप्स मोमेंट का शिकार हुई है और खुद को संभाल नहीं पाई। हालांकि इस दौरान उर्फी स्माइल दे रही थी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं।

लोगों ने लगा दी लताड़

वीडियो को देख एक यूजर ने कहा, “चला जा नहीं रहा पर क्या करें स्टाइल मारना है मैडम को।” एक और यूजर ने कहा, “फेम की भूखी, अटेंशन सीकर, पैसे की भूखी, बेशर्म लड़की है ये।” एक और यूजर का कहना है “कितनी बार गिरती संभलती रहती है तो भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आती पागल औरत। बच्चों का भी भविष्य खराब कर रही है उल्टी खोपड़ी की जानवर।” एक और यूजर का कहना है “वह पहले ही गिरी हुई है अब क्या गिरेगी।”

ये भी पढ़ें: Goat milk: अमृत के सामान है बकरी का दूध! osteoporosis समेत कई बीमारियों के लिए है रामबाण दवा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026