---Advertisement---

Urfi Javed Viral Video: सतरंगी ड्रेस और हाई हील्स पहनकर पैपराजी संग मस्ती करती दिखीं उर्फी, हर बार से हटके आई नजर

Urfi Javed Viral Video: उर्फी जावेद का लेटेस्ट कलरफुल लुक सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ, यूजर्स कर रहे हैं रिएक्ट।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 30, 2024 10:49 पूर्वाह्न

Urfi Javed Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed Viral Video: अतरंगी ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। यह बात सच है कि अजीबोगरीब आउटफिट और ड्रेसिंग सेंस के नाम पर एक्सपेरिमेंट करने वाली यह एक्ट्रेस लाइमलाइट में आने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। ऐसे में उनका लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें वह रेनबो ड्रेस पहनकर नजर आई। उनके फैशन सेंस को देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए हैं और एक बार फिर वह सुर्खियों में आ गई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। आइए देखते हैं आखिर क्या है वीडियो में खास और नया लुक।

ड्रेसिंग सेंस पर अटक गई लोगों की नजरें

लेटेस्ट लुक की बात करें तो उर्फी सतरंगी ड्रेस पहनकर इस बार लाइमलाइट में आई है। डोरी वाली ड्रेस पर लोगों की निगाहें अटक गई और एक बार फिर उनका यह लुक लोगों की नजरों पर अटक गई है। उन्होंने रेनबो वाली शॉर्ट ड्रेस को स्टाइल कर रही है और इसके साथ उन्होंने पिंक हिल्स, न्यूड लिपस्टिक और सटल मेकअप के साथ बन हेयर स्टाइल में कातिलाना नजर आ रही है। कहने में दो राय नहीं है कि उनका यह अंदाज हर बार से काफी हटके है और फैंस के दिलों को चकनाचूर करने में कामयाब हुई।

उर्फी जावेद को देख लोग कर रहे कमेंट्स

जहां फैंस उन्हें वॉव, ब्यूटीफुल और यूनिक बता रहे हैं ट्रोलर्स भी क्लास लगाने में पीछे नहीं रहे। एक यूजर ने लिखा, “आ गई यह फिर से मुंह उठा कर।” तो दूसरे ने कहा बस यार तू दिखा मत कर। एक यूजर ने लिखा कहां से होली खेल कर आई हो। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह पैपराजी से यह कहती है कि “तुम लोग बहुत बोलने लगे हो स्टार्टिंग में तो तुम्हारा मुंह भी नहीं खुलता था और अब देखो बहुत बोलते हो।”

चर्चा में बनी रहती है उर्फी

वर्क फ्रंट की बात करें तो उर्फी जावेद बहुत जल्द ‘फॉलो कर लो यार’ को लेकर अमेजॉन प्राइम पर आ रही है। वहीं उनकी पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट्स है। सनी लियोन के शो स्प्लिट्सविला X5 में भी वह तड़का लगा रही है तो दूसरी तरफ एकता कपूर की फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा 2’ में भी वह दिखाई दी थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026