---Advertisement---

Urfi Javed Viral Video: सींग वाला टॉप पहनकर निकली उर्फी तो लोगों को याद आया ‘ड्रैकुला’, कहा- ‘यमराज का भैंसा किसने छोड़ा’

Urfi Javed Viral Video: अतरंगी फैशन से हर बार लोगों को हैरान करने वाली उर्फी जावेद एक बार फिर अपने नए लेटेस्ट लुक से चर्चा में है। इस बार उनकी ड्रेसिंग सेंस को देखने के बाद लोगों को ड्रैकुला की याद आ गई। जी हां, सींग वाला टॉप पहनकर उर्फी जावेद जब सड़कों पर निकली ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 5, 2024 6:39 अपराह्न

Urfi Javed Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed Viral Video: अतरंगी फैशन से हर बार लोगों को हैरान करने वाली उर्फी जावेद एक बार फिर अपने नए लेटेस्ट लुक से चर्चा में है। इस बार उनकी ड्रेसिंग सेंस को देखने के बाद लोगों को ड्रैकुला की याद आ गई। जी हां, सींग वाला टॉप पहनकर उर्फी जावेद जब सड़कों पर निकली तो लोगों की निगाहें मानो अटक गई। एक बार फिर लोग यह सोचने पर मजबूर हो गए कि आखिर उर्फी क्या करने की कोशिश कर रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है और एक बार फिर यूजर्स उन्हें ट्रोल करते हुए दिखे। आइए देखते हैं Viral Video।

Urfi Javed Viral Video को देख हिल गया लोगों का दिमाग

विरल भयानी इंस्टाग्राम से जारी इस Urfi Javed Viral Video की बात करें तो इसमें वह ब्लैक टॉप को पहन कर निकली है लेकिन यह भी उनकी तरह अतरंगी है। दरअसल स्टॉप के आगे और पीछे सींग निकला हुआ है। एक्ट्रेस ने अपने लुक को ब्लू जोकर्स स्टाइल जींस से कंप्लीट किया है। हमेशा की तरह ग्लोइंग मेकअप के साथ बन हेयरस्टाइल और इयररिंग्स को फ्लॉन्ट कर रही है। उर्फी का यह लुक वाकई काफी अटपटा है और इसे देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। यह सच है कि इस लुक को देखने के बाद एक बार फिर यूजर्स चुप नहीं रह सके और ट्रोल कर रहे हैं।

Urfi Javed Viral Video पर यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट्स

इस अजीबो गरीब लुक को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, “ड्रैकुला।” तो दूसरे ने कहा, “यमराज का भैंसा किसने छोड़ दिया।” एक यूजर ने कहा, “यमराज की भैंसी लग रही हो” तो एक ने कहा, “मुकेश अंबानी ने इसे जामनगर क्यों नहीं बुलाया।” एक यूजर का कहना है कि यह अनंत अंबानी की प्री वेडिंग फंक्शंस में नहीं दिखाई दी। सोशल मीडिया पर अक्सर अपने लुक्स की वजह से चर्चा में रहती हैं और ट्रोल होने के बावजूद वह ड्रेस के साथ एक्सपेरिमेंट करने में पीछे नहीं रहती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 17, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 2

अक्टूबर 17, 2026

Kavya Maran

अक्टूबर 17, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026