---Advertisement---

Urvashi Rautela: Kantara 2 में उर्वशी को मिल गया है लीड रोल? जानिए क्या है इस खबर का वायरल सच

Urvashi Rautela: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला लाइमलाइट में रहती हैं। ऋषभ पंत संग लव एंगल हो या कोई ड्रेस उर्वशी सुर्खियों में होती हैं। एक्ट्रेस काम से ज्यादा अपनी ग्लैमरस ड्रेस की वजह से चर्चा में होती हैं और फैंस की पहली पसंद बन जाती हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 12, 2023 2:00 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Urvashi Rautela: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला लाइमलाइट में रहती हैं। ऋषभ पंत संग लव एंगल हो या कोई ड्रेस उर्वशी सुर्खियों में होती हैं। एक्ट्रेस काम से ज्यादा अपनी ग्लैमरस ड्रेस की वजह से चर्चा में होती हैं और फैंस की पहली पसंद बन जाती हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीर शेयर कर दी है जिसे देखकर फैंस चौंक गए। एक तरफ जहां तस्वीर को देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है वहीं वायरल फोटो का सच जानकर वह शॉक्ड हैं। दरअसल एक्ट्रेस ने ‘कांतारा’ फेम एक्टर ऋषभ शेट्टी संग एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘कांतारा 2’। फोटो को देख लोगों को यही लगा कि एक्ट्रेस इस फिल्म का पार्ट बनने वाली है लेकिन इस फोटो की सच्चाई कुछ और है।

फोटो शेयर कर उर्वशी ने कही ये बात

उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “ऋषभ शेट्टी और हंबल फिल्म्स की ‘कांतारा 2’ लोड हो रही है।” इस फोटो में वह येलो शरारा सूट में खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने इस लुक को गॉगल्स, इयररिंग्स और पिंक फुटवियर से कम्पलीट किया है। फोटो में उर्वशी के साथ ऋषभ शेट्टी भी नजर आ रहे हैं। उर्वशी की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Also Read: दिल्ली में हुए Sidharth-Kiara के रिसेप्शन की तस्वीरें आई सामने, इस खूबसूरत लुक में नजर आए न्यूली वेड कपल

क्या है इस फोटो की सच्चाई

जहां एक तरफ फोटो को देख यह कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्ट्रेस ‘कांतारा 2’ में नजर आने वाली हैं वहीं दूसरी तरफ यह दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस इस फिल्म में हिस्सा नहीं हैं। सूत्रों ने इस बात का खुलासा किया है और कहा है कि ये खबरें पूरी तरह झूठ और आधारहीन है। दरअसल एक्ट्रेस वहां मौजूद थी जहां ऋषभ शेट्टी थे और एक्ट्रेस ने उनसे मिलने की गुजारिश की और फिर एक्टर उनसे मिले। वहीं, बाद में उर्वशी ने इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन से फैंस को इस मुलाकात से वाकिफ करवाई है।

Also Read: Valentine Special: वैलेंटाइन डे पर क्रिएट करना चाहती हैं खूबसूरत लुक, तो इन मेकअप टिप्स को जरूर करें फॉलो

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026