---Advertisement---

24 कैरेट गोल्ड आईफोन को भूल नहीं पा रही Urvashi Rautela! महीनों बाद फिर सुनाई आपबीती

Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला का 24 कैरेट गोल्ड आईफोन खो गया था लेकिन एक्ट्रेस अभी भी उस सदमे से बाहर नहीं आई है। उन्होंने एक क्लिप शेयर कर सोशल मीडिया पर पूरी जानकारी दी है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस लगातार मजे ले रहे हैं और उर्वशी सोशल मीडिया पर लाइमलाइट में आ गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 18, 2023 3:00 अपराह्न

Urvashi Rautela
Follow Us
---Advertisement---

Urvashi Rautela: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती है। पिछले कुछ दिनों से वह अपने आईफोन की वजह से लाइमलाइट में है जो इंडिया वर्सेज पाकिस्तान मैच के दौरान खो गया था। उर्वशी अपने इस फोन को भूल नहीं पा रही हैं और ऐसे में उन्होंने एक वीडियो शेयर कर एक बार फिर फैंस को उसकी याद दिलाई है। इस बार उर्वशी ने इस क्लिप में वह गोल्ड फोन कैसे खोया इसकी जानकारी दी है। आइए देखते हैं आखिर क्या खास है इस वीडियो में।

उर्वशी ने सुनाई आपबीती

इस क्लिप में उर्वशी रौतेला नजर आ रही है और उनसे पूछा जाता है कि मैंने सुना है कि आपका फोन खो गया था तो क्या आप पूरी बात बता सकती हैं कि आखिर कैसे। इस पर उर्वशी जवाब देती है कि “इंडिया और पाकिस्तान का मैच था वर्ल्ड कप नरेंद्र मोदी स्टेडियम हैदराबाद में। ऐसे में जब हम जा रहे थे तो घुसते ही बहुत सारे लोग थे क्योंकि वर्ल्ड कप था। यहां विदेश से कई सारे लोग आए थे इंडिया और पाकिस्तान से। सभी अपने टीम को चीयर अप करने के लिए आए हुए थे और वह मेरे बॉडीगार्ड के पास था और घुसते ही वह चोरी हो गया।”

इस शख्स ने रखी थी उर्वशी से मांग

गौरतलब है कि उर्वशी रौतेला इंडिया वर्सेज पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच के दौरान वहां पहुंची थी लेकिन 24 कैरेट गोल्ड आईफोन खो गया। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। वहीं बाद में उर्वशी नहीं अभी बताया था कि एक शख्स का मेल उनके पास आया था जिसमें उन्होंने दावा किया कि उर्वशी का गोल्ड फोन उनके पास है। इसके लिए उन्हें उनके भाई के कैंसर के इलाज में मदद करनी होगी। रिपोर्ट्स की माने तो एक्ट्रेस की फोन की कीमत 1 करोड़ बताई जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

अप्रैल 30, 2026

Diabetes

अप्रैल 30, 2026

Heart Health

अप्रैल 29, 2026

Belly Fat

अप्रैल 29, 2026

Viral Video

अप्रैल 29, 2026

Viral Video

अप्रैल 29, 2026