---Advertisement---

Jawan के बाद Varun Dhawan के साथ इस एक्शन फिल्म से ‘एटली’ मचाएंगे धमाल, शूटिंग के दौरान बुरी तरह चोटिल हुए एक्टर

Varun Dhawan: वरुण धवन एटली की फिल्म में बहुत जल्द नज़र आने वाले हैं लेकिन शूटिंग के दौरान वह पूरी तरह चोटिल हो गएहैं जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर दिखाई है। एक्टर अपनी फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं लेकिन फिलहाल इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 8, 2023 12:53 अपराह्न | Updated: सितम्बर 10, 2023 11:03 पूर्वाह्न

Varun Dhawan
Follow Us
---Advertisement---

Varun Dhawan: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन हाल ही में जाह्नवी कपूर के साथ ‘बवाल‘ फिल्म में नजर आए थे। वहीं अब वह अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं वरुण धवन की आने वाली एटली की फिल्म वीडी18 की। इस सबके बीच वरुण धवन के फैंस और इस फिल्म को इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। लेटेस्ट रिपोर्ट की माने तो शूटिंग में व्यस्त चल रहे वरुण धवन बुरी तरह चोटिल हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। आइए जानते हैं आखिर अब कैसी हैं वरुण धवन की तबीयत।

चोटिल होने पर वरुण ले रहे थैरेपी

वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ इस बात को शेयर किया कि उनका सेट पर दिन बहुत कठिन था और उनके पैर में काफी चोट आई है। उन्होंने बताया कि वह आइस थेरेपी ले रहे हैं और फिलहाल बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि शूटिंग के दौरान मेरे पैर में चोट लग गई लेकिन मुझे नहीं पता चला कि मेरे पैर में चोट लगी कैसे लेकिन मैं फिलहाल यही कर रहा हूं।” वीडियो में आप देख सकते हैं कि वरुण अपने पैर को बर्फ के पानी से भरे बेसिन में डूबा कर रखा है।

आखिर कब रिलीज होगी वरुण धवन की यह फिल्म

जहां तक वीडी18 फिल्म की बात करें तो एटली फिल्म के निर्माता हैं जिसमें एक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट का पूरा डोज दिया गया है। फिल्म का निर्देशन निर्माता कलीस कर रहे हैं। इस फिल्म में वरुण के साथ कीर्ति सुरेश और वामीका गब्बी नजर आएंगे। जहां तक फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो यह 31 मई 2024 को ऑन फ्लोर होने की संभावना है।गौरतलब है कि एटली फिलहाल अपनी फिल्म ‘जवान’ को लेकर काफी चर्चा में है और इस फिल्म में शाहरुख खान धमाल मचा रहे हैं। फिलहाल वरुण धवन की फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026