---Advertisement---

फैंस के लिए सांता क्लॉज़ बने Varun Dhawan, आनाउंस कर डाली Baby John की रिलीज़ डेट

Varun Dhawan's Baby John की रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी गई है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 26, 2024 4:02 अपराह्न

Varun Dhawan's Baby John
Follow Us
---Advertisement---

Varun Dhawan’s Baby John: फैंस बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की अपकमिंग मूवीज का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। जैसे बीते कुछ दिनों से लोग कीर्ती सुरेश संग एक्टर की अपकमिंग फिल्म बेबी जॉन की रिलीज़ डेट जानने के लिए नजरे जमाए बैठे थे। इसी के साथ बता दें अब उनके चाहने वालों का इंतज़ार खत्म हो गया है क्योंकि, वरुण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फिल्म की रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी है। चलिए जानते हैं एक्टर की फिल्म कब रिलीज़ की जाएगी।

सामने आई Varun Dhawan’s Baby John की रिलीज़ डेट

हाल में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म बेबी जॉन का एक लेटेस्ट पोस्टर शेयर किया है जिसपर फिल्म की रिलीज़ डेट भी लिखी हुई है। इसी के साथ बता दें एक्टर ने फिल्म के इस पोस्टर से यह खुलासा किया और बताया कि, फिल्म को इस साल 25 दिसंबर 2024 को यानी क्रिसमस के दिन बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जाएगा। अपने इस पोस्ट के साथ एक्टर ने कैप्शन लिखा और कहा “इस साल क्रिसमस और भी आनंदमय हो गया। 25 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली बेबी जॉन के लिए खुदको तैयार कर लीजिए।”

एक्शन और एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाली है फिल्म

वरुण धवन द्वारा शेयर किये गए फिल्म के लेटेस्ट पोस्टर और टीज़र से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि, फिल्म एक्शन और एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाली है। यही नहीं जब एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का छोटा सा टीज़र शेयर किया था तब से ही लोगों में इसे देखने की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। और अब हर कोई फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने का इंतज़ार कर रहा है।

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

बताते चलें फिल्म बेबी जॉन में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और साउथ एक्ट्रेस कीर्ती सुरेश के अलावा सोशल मीडिया सेंसेशन और एक्ट्रेस वामिका गब्बी, सान्या मल्होत्रा, मशहूर एक्टर जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव जैसे कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026