---Advertisement---

अक्षय के इस गाने पर Vicky Kaushal को थिरकते देख हेटर्स भी हुए मदहोश, एनर्जेटिक मूव्स है ‘जानलेवा’

Vicky Kaushal: विक्की कौशल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें वह 'सौदा खरा खरा' गाने पर धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं। दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए विक्की का यह वीडियो फिलहाल काफी वायरल हो रहा है और लोग इसकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। विक्की का डांस किसी को भी इंप्रेस करने के लिए काफी है।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: सितम्बर 28, 2023 9:48 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Vicky Kaushal: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि जमीन से जुड़े हुए अपने अंदाज की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। यह बात सच है कि शानदार एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बना चुके विक्की पंजाबी बीट पर थिरकने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। उन्हें जब भी किसी पार्टी या इवेंट में देखा जाता है तो वह खूब नाचते हैं। ऐसे में उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए नजर आए। इस पार्टी में उन्होंने अपने डांस से तड़का लगा दिया। विक्की कौशल का यह वीडियो फिलहाल इंटरनेट पर सनसनी मचा रहा है। आइए देखते हैं आखिर क्या है इस वीडियो में खास।

पंजाबी गाने पर खूब थिरकते हैं विक्की

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि विक्की कौशल बॉलीवुड सॉन्ग ‘सौदा खरा खरा’ पर जबरदस्त धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी बीट और मूव्स फैंस के दिल को धड़काने के लिए काफी है। उनका अंदाज कुछ इस तरह है कि लोग चाहकर भी अपनी नजरे नहीं हटा सकते हैं और झूमने के लिए मजबूर हो जाएंगे। दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए विक्की का या यह फिलहाल खूब चर्चा में है। पंजाबी गाने पर उनका डांस देखने में वाकई काफी शानदार होता है।

डांसिंग स्किल के कायल हुए फैंस

इस वीडियो को देखने के बाद फैंस विक्की की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं और उनके डांसिंग स्किल के कायल हो गए हैं। यह वीडियो फिलहाल काफी चर्चा में है। ‘सौदा खरा खरा’ गाने में अक्षय कुमार और करीना कपूर नजर आई थी और यह फिल्म गुड न्यूज़ का है। इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया था और इस पर विक्की कौशल का डांस किसी डबल धमाल से कम नहीं है। वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की हाल ही में मानुषी छिल्लर के साथ ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ फिल्म में नजर आए थे जो एक फैमिली एंटरटेनर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Leave a Comment