---Advertisement---

Katrina Kaif के भाव देने पर पहले शॉक्ड थे Vicky Kaushal, ऐसे शुरू हुई थी पावर कपल की लव स्टोरी

Vicky Kaushal: विक्की कौशल ने हाल ही में कैटरीना कैफ संग अपनी पहली मुलाकात से लेकर लव स्टोरी तक को लेकर कई मजेदार खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआत में उन्हें खुद भी यकीन नहीं हो पा रहा था कि कैटरीना जैसी स्टार उन्हें भाव दे रही है लेकिन वह पहले से जानते थे कि यह रिलेशनशिप आगे जाएगी और कुछ ही समय के बाद दोनों एक दूसरे के लिए सीरियस हो गए थे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 5, 2023 3:30 अपराह्न | Updated: सितम्बर 10, 2023 11:08 पूर्वाह्न

vicky kaushal
Follow Us
---Advertisement---

Vicky Kaushal: फैंस को भी यकीन नहीं हो पा रहा था जब यह खबर खूब चर्चा में आई थी कि विक्की कौशल कैटरीना कैफ को डेट कर रहे हैं। उस समय कैटरीना बॉलीवुड की डिमांडिंग एक्ट्रेस की लिस्ट में टॉप पर थी वहीं विक्की इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रहे थे। हालांकि कहा जाता है कि जोड़ियां तो ऊपर से बनकर आती है और ऐसे में कैटरीना और विक्की की मुलाकात हुई।।2021 में शादी के बंधन में बंधे इस कपल की लव स्टोरी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। हालांकि इस बारे में अब तक कई खबरें वायरल होती रहती है लेकिन हाल ही में विक्की कौशल खुद अपनी लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए नजर आए।

विक्की ने किए कई मजेदार खुलासे

दरअसल विक्की टॉक शो ‘वी आर यूवाज’ के बी ए मैन यार के एपिसोड में होस्ट निखिल तनेजा के साथ बात करते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने कैटरीना संग अपनी लव स्टोरी को लेकर भी कई मजेदार खुलासे किया। उन्होंने कहा कि “शुरुआत में जब कैटरीना मुझसे बात कर रही थी तो मैं चौंक गया था क्योंकि मुझे भरोसा नहीं हो रहा था कि इतनी बड़ी स्टार मुझसे क्यों भाव दे रही है और मैं इस चीज को स्वीकार नहीं कर पा रहा था।”

विक्की कौशल ने की थी पहल

इस बारे में विक्की कौशल ने कहा, “कैटरीना एक बहुत अच्छी इंसान है। जब मैंने उन्हें जाना तो मुझे लगा कि मैं उनके साथ पूरी जिंदगी रह सकता हूं। मैंने एक दिन उन्हें मैसेज कर किया और फिर डिनर पर चलने के लिए कहा और वह मान गई। इसके बाद ही हमने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया लेकिन मुझे कभी यह नहीं लगा था कि कैटरीना कैफ मेरे से शादी करने के लिए हां करेंगी। हालांकि यह सच है कि हम दोनों एक दूसरे के लिए शुरुआत से ही काफी सीरियस थे और हमें लगा था कि यह रिलेशनशिप कुछ तो कमाल दिखाएंगी।”

शुरुआत में विक्की को भी नहीं हो रहा था यकीन

वहीं विक्की कौशल ने कहा, “शुरुआत में तो मैं खुद भी हैरान था कि बॉलीवुड की इतनी बड़ी स्टार मुझे क्यों भाव दे रही है। मुझे यह बात थोड़ी अजीब भी लगती थी और मैं इस पर भरोसा नहीं कर पा रहा था लेकिन मैं काफी लकी हूं कि कैटरीना मुझे मिली और उन्होंने मुझे चुना। वह काफी अच्छी इंसान है।”

डेट करने के बाद एक दूसरे के हमसफर बने कैटरीना और विक्की

गौरतलब है कि कैटरीना और विक्की कौशल साल 2021 में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी से पहले दोनों की डेटिंग की खबरें तो सामने आ रही थी लेकिन इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। कई दफा उन्हें साथ में स्पॉट किया जाता था। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल हाल ही में सारा अली खान के साथ ‘जरा हटके जरा बचके’ में नजर आए थे तो कैटरीना कैफ बहुत जल्द सलमान के साथ ‘टाइगर 3’ में नजर आने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Peddi Box Office Collection Day 13

जून 17, 2026

Bharat Bhagya Vidhata Vs Main Vaapas Aaunga Vs Governor Vs Haunted 2 Box Office Collection Day 5

जून 17, 2026

Deepika Padukone

जून 17, 2026

Sanchita Ugale

जून 17, 2026

Salman Khan

जून 16, 2026

Peddi Box Office Collection Day 12

जून 16, 2026