---Advertisement---

Vicky Kaushal को आदित्य धर ने क्यों कहा ‘धुरंधर’, ‘उरी’ एक्टर ने की तारीफ तो डायरेक्टर का दिल हुआ बाग-बाग

Vicky Kaushal: आदित्य धर की धुरंधर को लेकर विक्की कौशल ने की तारीफ तो निर्देशक ने जवाब दिया और उन्हें अपना धुरंधर बताया। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है जिसने निश्चित तौर पर फैंस का दिल जीत लिया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 12, 2025 1:06 अपराह्न

Vicky Kaushal
Follow Us
---Advertisement---

Vicky Kaushal: एक निर्देशक के तौर पर आदित्य धर फिलहाल धुरंधर से अपना दबदबा बॉक्स ऑफिस पर दिखा रहे हैं। वहीं इस सब के बीच सोशल मीडिया पर एक के बाद एक सितारे इस फिल्म की तारीफ करते हुए दिख रहे हैं। लिस्ट में विक्की कौशल का नाम भी शुमार है जिन्होंने 2019 में खुद आदित्य धर की फिल्म उरी से तबाही मचाई थी। वहीं विक्की कौशल ने पोस्ट किया तो इस पर निर्देशक जवाब देने में पीछे नहीं रहे और उन्हें अपना धुरंधर बता दिया। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है और रणवीर सिंह की फिल्म को देखकर क्या बोले उरी एक्टर।

आदित्य धर को लेकर Vicky Kaushal ने कहीं दिल की बात

दरअसल रणवीर सिंह अक्षय खन्ना संजय दत्त आर माधवन और अर्जुन रामपाल की धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है। सिर्फ एक हफ्ते के भीतर इसने 207 करोड रुपए की कमाई कर ली है। यह निश्चित तौर पर आदित्य धर के लिए काफी बड़ी बात है। इस सब के बीच अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन जैसे सितारे के बाद विक्की कौशल ने इस पर पोस्ट किया और कहा, “आदित्य धर आप कमाल के हैं। इस फिल्म को इतने डेडीकेशन स्किल और जबरदस्त वर्ल्ड बिल्डिंग के साथ बनाना आपके और आपकी टीम के लिए बहुत बड़ी मेहनत रही होगी। हैट्स ऑफ। सच में शानदार परफॉर्मेंस टेक्निकल बहुत बढ़िया।”

धुरंधर डायरेक्टर ने विक्की कौशल को कहीं ये बात

इतने पर ही विक्की कौशल नहीं रुके और उन्होंने कहा बहुत दिलचस्प धुरंधर में शामिल सभी धुरंधरों को चीयर्स। हालांकि इस पोस्ट को देखने के बाद आदित्य धर भी चुप नहीं रहे और उन्होंने कहा थैंक्स विकू तू भी मेरा धुरंधर है।

क्या है आदित्य धर और विक्की कौशल का कनेक्शन

आदित्य धर की फिल्म उरी में विक्की कौशल पहले धमाका कर चुके हैं जहां इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 244 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। वर्ल्डवाइड कलेक्शन 341 करोड़ रुपए बताई जाती है। निश्चित तौर पर आदित्य धर और विक्की कौशल की सुपरहिट फिल्मों में इसका नाम शुमार है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 3, 2026

Jailer 2

नवम्बर 3, 2026