---Advertisement---

Vijay Antony: इस साउथ स्टार की 16 वर्षीय बेटी ने की खुदकुशी, संदिग्ध अवस्था में यहां मिला शव

Vijay Antony: साउथ के सुपरस्टार विजय एंटनी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि उनकी बेटी जो 12वीं क्लास में पढ़ाई करती थी उन्होंने आत्महत्या कर लिया। 16 साल की उनकी बेटी इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गई और यह वाकई किसी झटके से कम नहीं है। हालांकि मौत की वजह अब तक सामने नहीं आई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 19, 2023 12:55 अपराह्न

Vijay Antony
Follow Us
---Advertisement---

Vijay Antony: साउथ इंडस्ट्री के चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि साउथ के पापुलर एक्टर और कंपोजर विजय एंटनी के घर मातम पसर गया है। दरअसल उनकी 16 वर्षीय बेटी मीरा एंटनी ने आत्महत्या कर लोगों को चौंका दिया। मंगलवार की सुबह आई इस खबर के बाद फैंस सदमे में हैं। इतनी कम उम्र में मीरा का इस तरह अपनी जान ले लेना वाकई काफी हैरान कर देने वाली बात है। वहीं साउथ सुपरस्टार के लिए यह किसी बुरे सपने से कम नहीं है।

हॉस्पिटल पहुंचने से पहले हो चुकी थी मौत

मिली जानकारी के मुताबिक सुबह लगभग 3 बजे विजय की बेटी की आत्महत्या कर अपनी जान गंवा दी है जिसके बाद उन्हें आनन-फ़ानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। कहा जा रहा है कि लगभग 3 बजे विजय जब अपनी बेटी के कमरे में गए तो वह फंदे से लटकी हुई नजर आई। इसके बाद वह उन्हें अस्पताल लेकर गए लेकिन उनकी जान नहीं बचा सके। बताया जा रहा है कि मीरा पिछले लंबे समय से तनाव में थी और इसलिए उनका इलाज भी करवाया जा रहा था लेकिन मौत की वजह सामने नहीं आई है।

आखिर क्यों दुनिया को छोड़ गई मीरा

बताया जा रहा है कि साउथ सुपरस्टार की बेटी 12वीं की छात्रा थी। यह सच है कि विजय साउथ सिनेमा के जाने-माने नाम है ऐसे में इस तरफ उनकी बेटी का समय से पहले चले जाने की खबर पर लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस और स्टार्स एक्टर को सहानुभूति देते हुए नजर आ रहे हैं। मीरा संदिग्ध हालत में मिली थी। फिलहाल स्टार की बेटी ने क्यों मौत को अपने गले लगा लिया इस बारे में कोई भी पुष्टि नहीं की गई है लेकिन फैंस हैरान हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026