---Advertisement---

मासूम दिखने वाले Vijay Deverakonda खून से लतपथ बारिश में चिल्लाते आए नजर, VD12 से इंटेंस लुक देख कांप गए फैंस

Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म VD 12 फिल्म की रिलीज तारीख के साथ पोस्टर को किया गया जारी, देखने के बाद लोगों के उड़ गए होश, खतरनाक अंदाज में नजर आए कुशी एक्टर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 2, 2024 4:08 अपराह्न

Vijay Deverakonda
Follow Us
---Advertisement---

Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा की फिल्म वीडी12 से धमाकेदार लुक को जारी करते हुए रिलीज तारीख की भी घोषणा कर दी गई गई है। टाइटल भले ही अभी अनाउंस नहीं की गई हो लेकिन एक्टर अपने खौफनाक लुक से सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहे। यही वजह है कि वीडी12 (VD 12) फिलहाल चर्चा में है। आइए देखते हैं आखिर कैसे थे ‘फैमिली मैन स्टार’ विजय देवराकोंडा आ गए हैं ट्रेंड में और उनके इस लुक ने हर तरफ सनसनी मचा दी है। स्पाई थ्रिलर फिल्म के लिए लोग बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं।

कब रिलीज हो रही है फिल्म

फिल्म से अपने लुक को शेयर करते हुए विजय देवरकोंडा ने कैप्शन में लिखा, “उसकी मंजिल उसका इंतजार कर रही है, गलतियां, खून, सवाल, पुर्नजन्म, 28 मार्च 2025 VD12।” इसके साथ ही उन्होंने बता दिया कि इस फिल्म में खून खराबा, सस्पेंस और पुनर्जन्म की कहानी भी देखने को मिल सकती है। इस स्पाई थ्रिलर फिल्म के लिए लोग इंतजार करने लगे हैं और यह फिल्म अगले साल मार्च में रिलीज होने वाली है जिसकी घोषणा विजय ने इस पोस्ट के साथ कर दी है।

चर्चा में है Vijay Deverakonda का लुक

जहां तक विजय देवरकोंडा के पोस्टर में लुक की बात करें तो यह वाकई काफी खतरनाक है और इसमें वह छाए हुए नजर आ रहे हैं। बारिश के बीच खून से लतपथ और जोर से चिल्लाते हुए नजर आ रहे एक्टर के इस खौफनाक अंदाज ने लोगों को हैरान कर दिया है। इस दौरान वह छोटे बाल और बड़े दाढ़ी में हमेशा से हटके दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में पोस्टर रिलीज के बाद उनका लुक सबसे ज्यादा चर्चा में है।

टाइटल की अनाउंसमेंट हो सकती है जल्द

गौतम तिन्नानुरी के निर्देशन में बनी यह स्पाई थ्रिलर फिल्म की टाइटल की अनाउंसमेंट अगस्त के महीने में होने की संभावना जताई जा रही है। शूटिंग भी शुरू की जाएगी कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग श्रीलंका में भी होगी। फिल्हाल इस बारे में और अपडेट के लिए लोग इंतजार में हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 2

जून 28, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 8

जून 27, 2026